धामी सरकार ने मंडी परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाये

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादन मंडी समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नामित कर दिए हैं। कृषि सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश किये। इनका कार्यकाल दो वर्ष रहेगा।

कुलदीप बुटोला को देहरादून मंडी का अध्यक्ष व त्रिलोक सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है


ऋषिकेश मंडी का अध्यक्ष विनोद कुकरेती को बनाया गया है।

सुमन कोटनाला को कोटद्वार ,  बृजेश त्यागी रुड़की मंडी का अध्यक्ष और नीरज सैनी को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है।

चकराता में जगमोहन सिंह चौहान को अध्यक्ष व प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नरेंद्रनगर में वीर सिंह रावत को अध्यक्ष व सिद्धार्थ राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

केके दास को रुद्रपुर में अध्यक्ष और कमलजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नंदन सिंह खड़ायत को खटीमा व पवन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेंद्र सिंह चौहान जसपुर मंडी के अध्यक्ष बने हैं। जबकि श्रवण सिंह उपाध्यक्ष नामित किये गए। गदरपुर मंडी का सुभाष गब्बर को बनाया है। रामचंद्र को बाजपुर का अध्यक्ष व मेजर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया है। अमरजीत सिंह सितारगंज अध्यक्ष और रविंद्र खान को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

Pls clik

भाजपा शासन में अब तक आपदा प्रभावित 83 गांवों का हुआ पुनर्वास

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *