दून जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की रोकथाम को चिकित्सकों की टीम गठित

ऋषिकेश नगर निगम इलाके को तीन भाग में बांटा। प्रशासन ने इन्फेक्टेड इलाके में सुअर मांस की दुकानें बंद रखने के दिये आदेश। सुअर का आवागमन भी प्रतिबंधित

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। दून जिले के विकास खण्ड डोईवाला एवं रायपुर में African Swine Fever (ASF) रोग की रोकथाम / नियन्त्रण के लिए पशुचिकित्साधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम में लगभग डेढ़ दर्जन चिकित्सक शामिल हैं।

दूसरी ओर, डीएम दून के आदेश के तहत ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि होने व इस रोग के रोकथाम हेतु क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन व डिजीज फ्री जोन में बांटा गया है। इन तीनों जोन की अलग अलग शर्तें तय की गई है।

दून डीएम डॉ आर राजेश कुमार का आदेश

निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड देहरादून के कार्यालय पंत्राक संख्या 1776 / पशुधन – 3 / ASG / 2022-23 दिनांक 07.07.2022 के क्रम में जनपद देहरादून के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग के रोकथाम हेतु क्षेत्र को निम्न तीन भागो में विभाजित किया जाता है।

  1. इन्फेक्टेड जोन:- ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है, से एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया जाता है। इस क्षेत्र में सूअर मांस / सुअर मांस की दुकानो / सुअर आवगमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया जाता है। संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानो डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय किये जाये। रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखा जाये इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करते हुए कार्कसेज को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किया जाये।

2.- सर्विलान्स जोन:- इन्फैक्टेड जोन से 10 कि०मी० की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया जाता है। इस क्षेत्र में भी सूअरो का आवगमन पूर्णतया वर्जित होगा तथा प्रत्येक 15 दिनों में उक्त क्षेत्र से सूअरो के नमूने प्राप्त कर जांच हेतु सम्पर्क ICAR-NISHAD भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाए।

3- डिजीज फ्री जोन:- सर्विलांस जोन से बाहर के जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किया जाता है तथा उक्त क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्र में नहीं भेजा जायेगा और न ही लाया जायेगा। अर्थात सूअर पशुओं का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त प्रतिबन्ध आगामी 2 माह अथवा क्षेत्र में रोग प्रकोप की सूचना शून्य होने तक जो बाद में हो, तक लागू रहेगें।

कार्यालय आदेश

निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र संख्या 1846 / पशुधन-तीन / ASF बीमारी/2022-23 दिनांक 07 जुलाई 2022 के अनुपालन में जनपद के अर्न्तगत विकास खण्ड डोईवाला एवं रायपुर में African Swine Fever (ASF) रोग की रोकथाम / नियन्त्रण हेतु निम्नप्रकार पशुचिकित्साधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों की टीम गठित की गई।

Pls clik

इस विभाग में नहीं थम रहा ट्रांसफर का सिलसिला, देखें सूची

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *