उत्त्तराखण्ड चुनाव में 6 बजे शाम तक होगा मतदान, 1 घण्टे बढ़ाया

विधानसभा चुनावः उत्तराखंड में एक घंटा बढ़ा मतदान का समय, अब शाम 5 नहीं 6 बजे तक डाले जाएंगे


पोलिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से होगा पालन


चुनाव में पांच बूथ दिव्यांगों और 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे


वोट डालने में असमर्थ 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और महिलाओं के घर पर वोट डलवाने पहुंचेगा आयोग

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में मतदान का समय एक घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया है। मतदान अब सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा। इससे पहले तक के चुनाव में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होता था।


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को राजधानी दून मे एक पत्रकार वार्ता में यह बात कही। मुख्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रा ने आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि चुनाव में सभी वर्गों के मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने मतदान को त्योहार के रूप में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी वर्ग के मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दें।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पोलिंग बूथ पर कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। हर बूथ में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, सुरक्षित दूरी के मानक का पालन होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी ओमिक्रोन का एक केस दर्ज है। कोविड प्रबंधन को सरकार ने ठोस उपाय किए हैं। आगे क्या परिस्थितियां रहती हैं, उसे देखते हुए कोई निर्णय लिया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में पांच बूथ दिव्यांगों के लिए भी बनाए जाएंगे। इन बूथों पर दिव्यांग स्टाफ मौजूद रहेगा, जो दिव्यांगों की वोट डलवाने में मदद करेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में 66 हजार 700 वालंटियर्स भी दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा।


मुख्य चुनाव आयुक्त चंद्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग या महिलाएं यदि पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ पा रहे हैं तो चुनाव अयोग उनके दरवाजे पर वोट डलवाने के लिए पहुंचेगा। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। चंद्रा ने बताया कि उनकी उत्तराखंड के छह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई है। सभी ने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 को लेकर भी राजनीतिक दलों से चर्चा की है। चुनाव में एनफोर्समेंट को लेकर इनकम टैक्स, पुलिस और डीएम से भी बातचीत हुई है।

Pls clik-धामी कैबिनेट के फैसले

धामी कैबिनेट के खास फैसले

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *