यूपी से सबक ले दस ही विधायकों के नाम पर चली कैंची

पिता के लिए वोट मांगेंगे गायक जुबिन नौटियाल

पहली सूची में तीन महिला सिटिंग विधायकों का काटा टिकट। हालांकि, ऋतु खंडूडी को कोटद्वार से लड़ाए जाने की भी चर्चा है।

पहली सूची- भाजपा ने दस सिटिंग विधायकों को नही दिया टिकट

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान को भी नहीं दिया टिक

दूसरी सूची में कट सकते हैं चार और विधायकों के टिकट

मौजूदा भाजपा विधायक चैंपियन व चीमा के परिजनों को दिए टिकट

कांग्रेस से आयीं सरिता आर्य को टिकट दिया लेकिन पुरोला से कांग्रेस छोड़ आये विधायक राजकुमार को दिया झटका

अविकल उत्त्तराखण्ड

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तर प्रदेश भाजपा में मची भगदड़ के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उत्त्तराखण्ड में सिटिंग विधायकों के खुले हाथ से टिकट काटने से परहेज किया। फिर भी भाजपा की आज जारी पहली सूची में दस सिटिंग विधायकों के नाम नहीं हैं। दूसरी सूची में भी चार सिटिंग विधायकों के टिकट कटने की सम्भावना है।

मुख्य तौर पर अल्मोड़ा से विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के अलावा पूर्व सीएम बीसी खंडूडी की पुत्री व यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूडी को चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला किया गया है। जबकि गंगोत्री से भाजपा विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत की पत्नी को टिकट न देना भी चौंका गया।

इधर, दूसरी सूची के लिए भाजपा नेतृत्व रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी,केदारनाथ,पिरान कलियर (सभी कांग्रेस के पास)  टिहरी,लालकुंआ, डोईवाला, रुद्रपुर,झबरेड़ा व कोटद्वार सीट से प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है।

ऋतु खंडूडी- अब दूसरी सूची का आसरा

प्रदेश महिला भाजपाध्यक्ष ऋतु खंडूडी के अलावा  थराली विधायक मुन्नी देवी,सुरेंद्र सिंह नेगी कर्णप्रयाग, महेश कोली पौड़ी, मीना गंगोला गंगोलीहाट,बलवंत भौर्याल कपकोट, महेश नेगी द्वाराहाट, रघुनाथ चौहान अल्मोड़ा के नाम शामिल हैं।  

इस बार चुनावी अखाड़े में नहीं दिखेंगे चैंपियन व चीमा

इस बार चैंपियन पत्नी देवयानी के लिए मांगेंगे वोट

खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन व काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा को टिकट न देकर चैंपियन पत्नी देवयानी व चीमा पुत्र त्रिलोक सिंह को टिकट दिए गए। दोनों ही नेता कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

गंगोत्री व कैंट के निर्णय में असमानता

गंगोत्री से भाजपा विधायक स्वर्गीय गोपाल रावत की पत्नी को टिकट न देकर सुरेश चौहान को दिया गया। जबकि कैंट भाजपा विधायक हरबंस कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया। दूसरी सूची में भी कुछ टिकट कटने की संभावना है।

अब इन 11 सीटों पर टिकी निगाहें

भाजपा ने आज 11 विधानसभा सीटों रानीखेत, जागेश्वर, हल्द्वानी,केदारनाथ, टिहरी,लालकुंआ, डोईवाला, रुद्रपुर,झबरेड़ा, पिरान कलियर व कोटद्वार के प्रत्याशी घोषित नहीं किये।

चार टिकट और काट सकती है भाजपा

भाजपा में जिन 11 सीटों पर मंथन चल रहा है। उसमें टिहरी धनसिंह नेगी, लालकुआं नवीन दुमका,रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल व झबरेड़ा में देशराज कर्णवाल के टिकट पर संकट बना हुआ है। जबकि डोईवाला से त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिन पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। और कोटद्वार से भाजपा विधायक हरक सिंह को पार्टी छह साल के लिए निष्कासित कर चुकी हैं। इस सीट पर नये चेहरे पर दांव खेल सकती है।

बेचारे राजकुमार, सरिता आर्य चमकी

सरिता आर्य

भाजपा की पहली सूची में कांग्रेस से आयीं सरिता आर्य को नैनीताल से टिकट दिया लेकिन पुरोला से कांग्रेस छोड़ आये विधायक राजकुमार की जगह दुर्गेश लाल को टिकट दे चौंका दिया। अब राजकुमार न इधर के रहे और न उधर के। जबकि यशपाल आर्य व संजीव आर्य के फिर से कांग्रेस लौटने पर सरिता आर्य का टिकट खटाई में पड़ गया था।

गायक जुबिन की लोकप्रियता से मिलेगा पिता रामशरण को फायदा

रामशरण नौटियाल व गायक पुत्र जुबिन नौटियाल

चकराता से इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को टिकट न देकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल को मौका दिया गया है। कुछ साल पहले रामशरण नौटियाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। रामशरण नौटियाल के पुत्र गायक जुबिन नौटियाल संगीत की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं।

Pls clik- इधर है भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची

उत्त्तराखण्ड -भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *