सरकारी नौकरी में महिलाओं को 40 प्रतिशत नौकरी देंगे-प्रियंका

कांग्रेस का घोषणा पत्र आधी आबादी व रोजगार पर फोकस

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। देहरादून में कांग्रेस कर घोषणा पत्र को जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पीढ़ी का उत्त्तराखण्ड से करीब का रिश्ता रहा। मौजूदा सरकार को देख कर दुख होता है। इन्होंने कुछ नहीं किया। जिस उम्मीद से समर्थन किया उसको भाजपा ने तोड़ दिया इन पांच साल में।

उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा देश में लोगों के बीच फूट डाल रही है। घर का मुखिया ही लड़ाई करवा रहे है। सकारात्मक बातें नहीं कर रहे है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्त्तराखण्ड के भविष्य के लिए बदलाव कीजिये। उन्होंने कहा कि जनता को बहकना नहीं है इस चुनाव में। गुमराह करने वालों की अब नहीं चलेगी। हक के लिए लड़ो।अपने सबसे बड़े हथियार वोट का उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने काँग्रेस के विकास कार्यों से आगे कुछ नहीं किया। इस सरकार ने बड़े बड़े उदघाटन किये। विज्ञापनों पर खर्च किया लेकिन समस्याओं पर खर्च नहीं किया। सरकार की नीयत ठीक नहीं। पेट्रोल डीजल के महंगे होने से भाजपा का ही इंजन ठप हो गया।

उन्होंने कहा कि बहनें बहुत परेशान है। बहनों का जीवन संघर्ष का है। सारे बोझ उठाती है। कोरोना का बोझ उठाया। ये महिलाओं की बात नहीं करते। यहां हर 5 घण्टे महिलाओं पर अत्याचार होता है। स्वास्थ्य सुविधा व बेरोजगारी की मार पड़ती है। आशा व आंगनबाड़ी का मानदेय नहीं बढ़ाया बल्कि जेल में डाला जाता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार की जगह धर्म व जाति की बात करती है। भाजपा के 5 साल में ये आम जीवन को राहत नहीं दे पाई। महंगाई, किसान की समस्या हल नहीं की। 14 हजार करोड़ का गन्ना बकाया नहीं दिया लेकिन पीएम ने 16 हजार के दो हवाई जहाज खरीदे। किसानों को खाद नहीं मिलती। ईंधन महंगा कर दिया।

लॉकडौन में प्रवासी उत्तराखंडियों ने बहुत झेला। कोरोना में ऑक्सीजन वैक्सीन का निर्यात किया। इससे लोगों ने अपनों को खोया।महिला, नौजवान, दलित व किसान परेशान हैं। उद्योग बन्द हो गए। पीएम के करीबी उद्योगपति फल फूल रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आंखे कब खोलेंगे। सिलिंडर महंगा कर दिया है। ऐसी परिस्थिति सरकार ने पैदा की। कांग्रेस आपको हक देगी। उन्होंने कहा कि खनन रुक नहीं रहा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि घोषणा पत्र में किये वादे पूरे करेंगे। छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के 3 घण्टे के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया। कांग्रेस जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करती है।

प्रियंका ने कहा कि गैस सिलिंडर सस्ता होगा। रोजगार व पर्यटन पुलिस से रोजगार बढ़ाये जाएंगे । 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देंगे। पुलिस में 40 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय डेढ़ गुना किया जाएगा। 40 हजार सालाना मदद दी जाएगी। महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा देंगे।

इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री नवप्रभात ने किया। प्रभारी देवेंद्र यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आब्जर्वर मोहन प्रकाश भी मौजूद रहे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इंदिरा जी ने गरीबी हटाने का युगान्तकारी नारा दिया। प्रियंका गांधी ने ” लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” का युगान्तकारी नारा दिया। इन नारो के साथ चलकर 21वीं सदी का निर्माण होगा। रावत ने कहा कि नारी ही जीवन का आधार व पहचान है। महिला शक्ति व वीरों का राज्य है उत्त्तराखण्ड है।

उन्होंने कहा कि काँग्रेस के घोषणा पत्र को प्राण प्रण से लागू करेंगे। घोषणा पत्र के वादे को पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि खनन प्रेमी भाजपा सरकार ने भू कानून को बदल कर पहाड़ की संस्कृति को बदलने का काम किया। कांग्रेस की सरकार 21 प्रकार की पेंशन लागू करेगी। हमारी सरकार ने 32 हजार नौकरी दी।

पूर्व सीएम ने कहा कि इन 5 साल में सिर्फ सीएम बदले। चेहरे बदल कर धोखा देना चाहते है। चार धाम हजार काम का क्रियान्वयन करेंगे। 4 लाख स्थायी रोजगार देंगे। शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा दुरस्त करेंगे। कोरोना में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। उन परिवारों के आंसू पोछेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में छोटे व्यापारी गरीबी में धकेल दिये गए। ऐसे 5 लाख लोगों को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। खाने का तेल 200 रुपए पहुंच गया। महंगाई ने लोगों को गरीब बना दिया। इसलिए कांग्रेस ने कहा है कि गैस का सिलिंडर नहीं होगा 500 पार।

रावत ने कहा कि लोकायुक्त का गठन नहीं किया। 100 यूनिट फ्री बिजली देंगे पहले साल। केदार आपदा के बाद कांग्रेस सरकार ने अभूतपूर्व जीर्णोद्धार किया। कांग्रेस संसाधन बढ़ा कर जनता को राहत देगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा वादे पूरा नहीं कर पाई।डबल इंजन की सरकार ने रोजगार की दिशा में कुछ नहीं किया। बल्कि युवाओं का दमन किया। महंगाई चरम पर हो गयी। गैस का सिलिंडर 1000 में मिल रहा है। गरीब को कुचलने के काम किया। कोरोना महामारी से लड़ने में विफल रही।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गांधी परिवार का उत्त्तराखण्ड से कुर्बानी का रिश्ता रहा है। केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रहे हैं। काँग्रेस भाजपा के गड्ढे भरेगी। शहीदों का सपना पूरा करेंगे। 4 लाख रोजगार देगी। 400 का सिलिंडर 1000 पर पहुंच दिया। काँग्रेस गृहणियों के दर्द को समझते हुए सिलिंडर की कीमत 500 तंक लाएगी। स्वास्थ्य सुविधा जुटाते हुए महंगाई को दूर किया जाएगा।

Pls clik

अब गिनती के रह गए भाजपा सरकार के दिन-हरीश रावत

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *