वित्त मंत्री ने वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया, देखें मुख्य बिंदु

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। सांय 4 बजे बजट पेश किया गया। वर्ष 2022-23 में कुल 63774.55 करोड़ का बजट पेश किया गया।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करते हुए

मंगलवार को पेश बजट की मुख्य झलकियां

आय – व्ययक वित्तीय वर्ष 2022-23 की मुख्य विशेषताएं

1- आय

> वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्तियों में रू0 51474.27 करोड़ राजस्व आय अनुमानित

है। > वर्ष 2022-23 में आय-व्ययक अनुमान में कर राजस्व रू० 24500.72 करोड़ की प्राप्ति

अनुमानित है।

स्वयं का कर राजस्व रू० 15370.56 करोड़

2- व्यय

> करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत रू0 5520.79 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है। > वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल प्राप्तियों रू० 63774.55 करोड़ अनुमानित है।

> वर्ष 2022-23 में कुल रू0 65571.49 करोड़ का व्यय अनुमानित है। वर्ष 2022-23 में कुल व्यय में रू0 49013.31 करोड़ का राजस्व लेखे का व्यय तथा रू0 16558.18 करोड़ पूँजी लेखे का व्यय अनुमानित है।

> इस वित्तीय वर्ष में राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों पर लगभग रू0 17350.21 करोड़ व्यय का प्राविधान किया गया है।

> पेंशन की मद में रू0 6703.10 करोड़ का प्राविधान किया गया है। > ब्याज भुगतान हेतु रू0 6017.85 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

3- राजकोषीय संकेतक

• वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक प्रस्ताव के आधार पर रू० 2460.96 करोड़ का राजस्व अधिशेष अनुमानित है।

> राजकोषीय घाटा रू० 8503.70 करोड़ है जो राजकोषीय घाटा राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की सीमान्तर्गत है।

4 – अन्य प्रमुख बिन्दु

राज्य सरकार द्वारा पोषित ‘नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रू0 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> सामुदायिक फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

गौसदनों की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 15 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना’ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में

रू0 17 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> ‘चाय विकास योजना’ हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 18.40 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> मेरी गांव मेरी संड़क के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में दो सडक निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 13.48 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। > ‘अटल उत्कर्ष विद्यालय’ योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 12.28 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान सीपेट (CIPET) की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 10 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 7.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रू० 6 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> सीमान्त क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं के पलायन को रोकने हेतु शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 5 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> विषम भौगोलिक परिस्थितियों व पर्यावरणी निर्देशांको के दृष्टिगत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में आई टी अकादमी व उत्कृष्टता केन्द्र के संचालन के लिए रू० 05 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> प्रधानमंत्री फसल योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 4 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> उत्तराखण्ड के समस्त परिवारों को निःशुल्क एवं कैशलैश चिकित्सा उपचार देने के लिए सरकार द्वारा अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 310 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 297.84 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 311.76 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> स्मार्ट सिटी योजना’ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 205 करोड़ का

प्रावधान किया गया है।

> दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 105. 41 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 112.38 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> सभी पात्र वृद्धजनों, निराश्रित विधवाओं, दिव्यांगों, आर्थिक रूप से कमजोर किसानों,

परित्यक्त महिलाओं को पेंशन दिये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 1500

करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> उत्तराखण्ड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सभी गरीब परिवारों को अन्तोदय कार्ड धारको को एक वर्ष में तीन (03) निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रू0 55.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक पर ड्रॉप मोर कॉप’ के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 43.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> सामान्य एवं पिछड़ी जाति के छात्रों के लिए निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 36.86 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

> श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू० 34.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू०

30.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

> मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना’ हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 25 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

Pls clik

राजनीति – खाली होती जा रही “आप” की “दुकान”

प्रमुख भाजपा नेता के पीआरओ (?) पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *