डबल इंजन की सरकार उत्त्तराखण्ड में विकास की गंगा बहा रही-मोदी

प्रगति की रफ्तार न थमेगी और न थकेगी-मोदी

भाजपा ने भेदभावरहित विकास योजनाएं बनायी

भाजपा आश्रित नहीँ आत्मनिर्भर बना रही लोगों को

कांग्रेस राज में देश की दुर्गति हुई

पीएम मोदी 18 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

जवानी व पानी उत्त्तराखण्ड के काम आली

कुछ करने का जुनून हो तो सूरत और सीरत दोनो बदलती है।

अंत में मैं देवभूमि में आता हूँ, मैं तुमको शीश नवाता हूँ,यह कविता सुनाई

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में विकास की गाथा के साथ गढ़वाली में अपने सम्बोधन की शुरआत कर चुनावी रणभेरी बजा दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा बहा रही है।कांग्रेस को गरियाते हुए एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील की। शनिवार की दोपहर देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर विधानसभा चुनाव का माहौल गर्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सेना को निराश करने की कसम खा रखी थी। आज की सरकार किसी देश के दबाव मेंनहीं आ सकती। फौजी परिवारों के लिए भाजपा ने ठोस काम किये। मोदी ने सैन्य व महिलाओ परविशेष फोकस किया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विशेष तबके पर ही ध्यान दे रहे हैं। विपक्ष जनता को मजबूत नहीं होने देती। जनता मज़बूर बनी रहे। विपक्ष ने इन लोगों को आश्रित बना कर रखो। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। भाजपा नेवोट बैंक की राजनीति को आधार नहीँ बनाया। भाजपा ने भेदभावरहित सभी के विकास की योजनाएं बनाई।

उत्त्तराखण्ड में होम स्टे से आर्थिकी सुधरेगी।

खेत में सोलर पैनल लगा किसान को मुफ्त बिजली न दे आत्मनिर्भर बनाया।

lED बल्ब के दाम कम किये। इससे बिजली बल्ब कम हुए। मोबाइल फोन व इंटरनेट सस्ता किया। ग्रामीणों कामन सर्विस सेंटर का लाभ उठा रहे हैं।

सर्वोच्च प्राथमिकता है उत्त्तराखण्ड का विकास

पांच साल में केंद्र ने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की है।

ये परियोजनाएं उत्त्तराखण्ड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी

काँग्रेस के दस साल में देश की दुर्गति हुई। इंफ्रास्ट्रक्चर ठप पड़ गया था। अब भारत नवनिर्माण में जुटा है।

देवभूमि में विकास का यज्ञ हो रहा है। उत्त्तराखण्ड के आधुनिक निर्माण किया जा रहा है। चारधाम आल वेदर रोड से श्रद्धालु व उद्यमियों को लाभ होगा। लामबगड़ भू स्खलन का ट्रीटमेंट किय्या जाएगा।

चारों धामों के लिए नए कार्यों की शुरुआत की गई है। यात्रा अब काफी सुगम होगी।

केदार के दर्शन में अब नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। केदार के पुनर्निर्माण से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर जब बनकर तैयार होगा तब समय आधा हो जाएगा। कई इलाके के लोगों को बहुत सुविधा होगी।

हरिद्वार रिंग रोड परियोजना जाम से मुक्ति मिलेगी। इससे कुमाऊं से संपर्क आसान होगा।

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे विकास की नई इबारत लिखेगा। एशिया का सबसे बड़ा एलीवटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनेगा।

जड़ी बूटियों का ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

पहाड़ के लोगों कझ जीवन सुगम बनाना हमारा लक्ष्य है। लेकिन विपक्ष ने इस पर चिंतन नही किया। वे अपनी तिजोरी भरते रहे। अपना ना घर भरा

भाजपा के लिए उत्त्तराखण्ड तप और तपस्या का मार्ग है।

कांग्रेस ने केवल 288 किमी नेशनल हाईवे बनाये। जबकि भाजपा ने 2 हजार किमी लम्बे नेशनल हाईवे बनाये। इससे भावी पीढ़ियों का भला होगा।

कांग्रेस ने सात साल में 600 करोड़ खर्च किये। जबकि भाजपा ने 7 साल में 12 हजार करोड़ से अधिक खर्च कर चुकी है। भाजपा काम करने पर विश्वास करती है।

7.5 लाख घरों में नल से जल पहुंच रहा। माता बहनों का कष्ट दूर किया जा रहा है।

तीन नये मेडिकल कालेज दिए । 50 से अधिक नये ऑक्सीजन प्लांट लगाए

सीएम धामी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है

आयुष्मान भारत योजना से सभी वर्गों को लाभ हो रहा है। राम मंदिर निर्माण , तीन तलाक, वन रैंक वन पेंशन , धारा 370,कोविड महामारी प्रबंधन,देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे समेत कई जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई।

उन्होंने कहा कि सीमा पर सैनिक मजबूती से देश की रक्षा कर रहे हैं।

विपक्षी दलों की तिकडमी चाल कभी पूरे नही होगी। परिवारवाद का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने देश को खोखला किया है।

चुनावी रैली को सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक ने संबोधित किया।

पीएम मोदी ने इन योजनाओं का किया शिलान्यास

● 175 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (8600 करोड़ )

2082 करोड़- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे हरिद्वार, हलगोवा, बहादराबाद तक

1602 करोड़ की लागत से हरिद्वार रिंग रोड : मनोहरपुर से कांगड़ी

• लक्ष्मणझूला के निकट सेतु निर्माण (69.263 करोड़)

• देहरादून- पांवटा साहिब (1695 करोड़)

• 86 करोड़ की लागत से नजीबाबाद-कोटद्वार एनएच का चौड़ीकरण

• 220 करोड़ की लागत से बदरीनाथ धाम में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा

• 54 करोड़ की लागत से गंगोत्री – यमुनोत्री धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास

• 538 करोड़ से हरिद्वार मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी।

• देहरादून में जलापूर्ति, सड़क व ड्रेनेज सिस्टम के लिए 724 करोड़ तय

• 58 करोड़ से देहरादून में चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट बनेगा

प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण

• 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना (लागत 1777 करोड़)

• आल वेदर रोड परियोजना में देवप्रयाग से श्रीकोट तक सड़क का चौड़ीकरण (257.34 करोड़)

• आल वेदर रोड परियोजना में ब्रह्मपुरी से कौडियाला तक चौड़ीकरण व डक्ट निर्माण (248.22 करोड़ )

• आल वेदर रोड परियोजना के तहत लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र का उपचार (107.68 करोड़)

आल वेदर रोड परियोजना में साकनीधार, श्रीनगर व देवप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार (75.9 करोड़)

हिमालयन कल्चर सेंटर (67 करोड़)

• स्टेट आफ आर्ट परफ्यूमरी एंड एरोमा लैबोरेट्री देहरादून (40 करोड़)

Pls clik

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू

हे मोदी! बल्ल तेरा ही आसरा ! चुनाव की बिछ गई बिसात

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *