सीएम धामी ने 23 अहम विभाग की बागडोर संभाली

कई मंत्री पहले से हल्के किये गए

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। मंगलवार की देर रात मंत्रियों के विभागों से जुड़े आदेश भी जारी कर दिए गए। मुख्य सचिव संधु की ओर से यह आदेश जारी किया गया। सीएम धामी ने कई बड़े विभागों समेत 23 महकमे अपने पास रखे। सतपाल महाराज व धनसिंह सिंह रावत को भी कई खास महकमे दिए गए हैं। कुछ पुराने मंत्रियों को पहले से हल्का किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 23 विभाग अपने पास रखे हैं। कार्मिक, ऊर्जा,आबकारी, औद्योगिक विकास, सूचना,गृह, राज्य सम्पत्ति,आपदा, नियोजन, पर्यावरण व आयुष जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

सतपाल महाराज को पूर्व में मिले लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, धर्म संस्कृति के अलावा पंचायती राज, ग्रामीण विकास व भारत नेपाल परियोजना जैसे भारी महकमे दिये गए। चंदन रामदास को परिवहन व समाज कल्याण की अहम जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व के मुकाबले सुबोध उनियाल को वन,तकनीकी शिक्षा,भाषा व निर्वाचन विभाग ए गए हैं। जबकि रेखा आर्य से पशुपालन हटाते हुए महिला सशक्तिकरण,खाद्य नागरिक आपूर्ति व खेल विभाग की जिम्मेदारी दी है।

नये मंत्रियों में सौरभ बहुगुणा को महत्वपूर्ण पशुपालन,कौशल विकास, गन्ना,चीनी व प्रोटोकाल की जिम्मेदारी दी गयी है।

चंदन रामदास को अल्पसंख्यक, समाज कल्याण व परिवहन की जिम्मेदारी दी गयी है।

पूर्व में विधानसभाध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को महत्वपूर्ण शहरी विकास के साथ संसदीय कार्य व पुनर्गठन की जिम्मेदारी से नवाजा गया है।

मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण के अलावा कृषि,ग्राम्य विकास,उद्यान व फलोद्योग की जिम्मेदारी दी।

डॉ धनसिंह रावत को उच्च शिक्षा के साथ बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की भी जिम्मेदारी दी गयी।सहकारिता व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा  के साथ संस्कृत शिक्षा जोड़कर कद बढ़ाया गया है। 

गौरतलब है कि मंगलवार की सांय से ही सोशल मीडिया में मंत्रियों के विभागों से जुड़ी सूची तैर रही थी। देर रात आधिकारिक सूची जारी की गई जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

Pls clik

धामी कैबिनेट के मंत्रियों को मिले विभाग !

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *