त्रिवेंद्र ने चिकित्सकों से किया वादा तो डॉक्टर बोले, नहीं होगा अब आंदोलन

अविकल उत्त्तराखण्ड


देहरादून। उत्त्तराखण्ड के चिकित्सक अब आंदोलन नही करेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों को गम्भीरता से लिया जायेगा एवं सकारात्मक सहयोग किया जायेगा। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने  कहा कि वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में डाॅक्टरों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई।

प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है।

Total Hits/users- 24,13,432

TOTAL PAGEVIEWS- 60,05,099

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *