क्राइम- डेढ़ करोड़ की ठगी में फरार योगिता मुंबई से गिरफ्तार

15 हजार की इनामी योगिता धूलिया 2019 से फरार चल रही थी। आयुर्वेद विवि में नौकरी के नाम पर की थी ठगी। पति मृणाल धूलिया 2020 से जेल में बंद है।

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। आयुर्वेद विवि में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी में शामिल व तीन साल से फरार चल रही इनामी योगिता धूलिया को दून पुलिस ने रायगढ़ ,नवी मुंबई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। योगिता के पति मृणाल धूलिया को 2020 में हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। मृणाल अभी जेल में है। ठगी के मामले में दून निवासी आजाद डिमरी ने 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी दलीप कुंवर ने रविवार को मीडिया को यह जानकारी दी। योगिता पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। योगिता को 28 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

2019 में देहरादून से फरार होने के बाद मृणाल व योगिता ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक योगिताने अपनी पहचान को छुपाते हुए

रायगढ़ में एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर टीचर की नौकरी कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद दून पुलिस ने योगिता को  स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर देहरादून लाया गया। योगिता को सोमवार को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

आयुर्वेद विवि में नौकरी दिलाने के इस खेल में कुछ सफेदपोश के नाम भी सामने आए थे। मृणाल धूलिया विवि के कुलसचिव रहे मृत्युंजय मिश्रा का काफी करीबी रहा। मृत्युंजय मिश्रा को भी  कुछ अन्य मामलों में 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद अब मृत्युंजय मिश्रा आयुर्वेद विवि में ही तैनात हैं।

क्या था मामला

एसएसपी दलीप कुंवर ने बताया कि 2019 में आजाद डिमरी ने थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में ओजस्वी एसोसिएट नाम से फर्म संचालित करने वाले मृणाल धूलिया व योगिता धूलिया  उत्तरांखड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी लगवाने व उत्तराखंड सरकार से 90 पदों का सृजन करने की एवज में कई बेरोजगारों से लगभग 01 करोड़ 42 लाख रुपये ठग लिए। और फिर दोनों पति पत्नी फरार हो गए है। थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0: 13/19 धारा 420,406,506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने कुशल सुरागरसी व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त मृणाल धूलिया को 7 जुलाई 2020 को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में है।  लेकिन योगिता धूलिया फरार  हो गयी। पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कर योगिता पर  15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता –

योगिता धूलिया पत्नी मृणाल धूलिया उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम धुलकोट पो राजवाट कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी फ्लैट दव 401 बिल्डिंग नम्बर-12 ए-विंग गार्डिनिया तलोजा रायगढ़ नवी मुम्बई महाराष्ट्र’

नोट :- फरार इनामी अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा रुपए 10000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस टीम:-

1- उपनिरीक्षक अरुण असवाल, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
2- आरक्षी पंकज कुमार एस0ओ0जी0
3- आरक्षी अमित कुमार एस0ओ0जी0
4- म0आरक्षी नमिता रावत, थाना नेहरू कॉलोनी
5- आरक्षी किरन, आरक्षी दीपक डिमरी (एस0ओ0जी0)

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *