ब्रेकिंग-  बरेली की स्मैक डीलर महिला अरेस्ट, पति फरार, उत्त्तराखण्ड STF का एक्शन

दिसंबर 2020 से अप्रैल 2021 तक फरार स्मैक तस्कर रिजवान के खातों में स्मैक तस्करी के 28 लाख रुपए हुए जमा। पत्नी तबस्सुम के खातों में भी हुआ स्मैक तस्करी का लेनदेन


स्मैक तस्करी के गढ  बरेली के फतेहगंज के मौहल्ला सराय मे STF की दबिश

बरेली का स्मैक तस्कर फरार,पत्नी गिरफ्तार

पत्नी तबस्सुम के खातों में भी लाखों रुपए हुए थे जमा

उत्त्तराखण्ड में सप्लाई हो रही थी स्मैक

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड की एसटीएफ ने बरेली में स्मैक तस्करी में लिप्त महिला को गिरफ्तार किया जबकि उसका पति रिजवान फरार हो गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रिजवान का नेटवर्क उत्त्तराखण्ड में भी चल रहा था।

बीते मॉर्च में श्यामपुर , हरिद्वार में  गिरफ्तार अभियुक्तों से 577 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी अभियुक्तों ने पूछताछ के बाद बताया था कि  बरेली, फतेहगंज निवासी रिजवान पुत्र शमशाद  से स्मैक खरीदते हैं। पूर्व में भी कई बार रिजवान  से स्मैक खरीद चुके है ।

बरेली के स्मैक तस्कर की पत्नी तबस्सुम STF के शिकंजे में

इसके लिये उसके बैंक खाता में पैसा जमा कराते है और नकद भी देते है। रिजवान के बैंक खाते के  जाॅच की गई तो माह दिसम्बर 2020 से अप्रैल 2021 तक उसके खाते में 28 लाख रूपये का लेन-देन अलग-अलग तिथियों में होना पाया गया। उसकी पत्नी तबस्सुम के बैंक खाते में भी स्मैक पैडलरो ने स्मैक की खरीद फरोख्त के लाखों रूपये जमा कराये  है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिजवान कई पैडलरों के जरिये बरेली से स्मैक की सप्लाई करता रहा हैं। लिहाजा,  उत्तर प्रदेश बरेली के सराय मौहल्ला, फतेहगंज निवासी रिजवान व उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक  शरद चन्द्र गुसांई, एस0टी0एफ0/ए0डी0टी0एफ0 के नेतृृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने  फतेहगंज, बरेली निवासी रिजवान के घर  में देर रात दबिश देकर 108 ग्राम स्मैक एवं  दो लाख बारह सौ  रूपये के साथ उसकी पत्नी तबस्सुम को गिरफ्तार किया ।

दबिश के दौरान अभियुक्त रिजवान अधेंरे का फायदा उठाकर छत से कूद कर भाग गया । रिजवान की तलाश जारी है। तबस्सुम  के विरूद्व थाना फतेहगंज पश्चिमी मे मु0अ0स0 141/ 21 धारा 8/21, 27 (ए) एन0डी0पी0एक्ट में पंजीकृृत कराया गया।

  गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1 नि0 शरद चन्द्र गुसांई
2 उ0नि0 प्रियंका मैन्दोला
3 हे0का0 (प्रो0) चिरन्जीत सिंह
4 हे0का0 बाबू खान
5 हे0का0 प्रकाश दत्त
6 का0 अनूप सिंह
7 का0 जय सिंह
8 का0 प्रदीप जुयाल

अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0स0 141/ 21 धारा 8/21, 27 (ए) एन0डी0पी0एक्ट थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली
2. मु0अ0स0 47/ 21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एक्ट थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
3. मु0अ0स0 48/ 21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एक्ट थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
4. मु0अ0स0 325/2020 धारा 174 ए भा0द0वि0 थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।
5. मु0अ0स0 05/2019 धारा 8/21 एन0डी0पी0एक्ट थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।
6. मु0अ0स0 173/2019 धारा 316/376डी,506 भा0द0वि0 थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।
7. मु0अ0स0 294/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एक्ट थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।
8. मु0अ0स0 296/2018 25/5 आयुध अधि0 थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।

Pls clik

साइबर क्राइम – ऑनलाइन नौकरी के नाम पर 3.5 लाख ठगे

कोरोना से 52 की डेथ, 8 बैकलॉग, कुल 60 डेथ, 1942 पॉजिटिव

बीएल संतोष….सीएम की सीट .. त्रिवेंद्र संग ब्रेकफास्ट ..व दायित्व बंटवारा

आंदोलन- NHM कर्मचारी संगठन 1 जून को होम आइसोलेशन में रहेंगे

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *