गुड वर्कः साइबर ठगों से पांच लाख से अधिक की धनराशि 24 घण्टे में वापस

अविकल उत्त्तराखण्ड


देहरादून। नैनीताल के माल रोड निवासी गौरव चोपड़ा को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर www.starsports.com साइट पर निवेश कर धनराशि दोगुने करने के नाम पर 4,80,000 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिए। गौरव चोपड़ा ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊ परिक्षेत्र में की।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊ परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक विनोद चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र गंगोला व कांस्टेबल मुहम्मद उस्मान ने त्वरित कार्रवाई करते हुये संबंधित मर्चेंट/गेटवे से संपर्क कर साढ़े तीन लाख रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए। जबकि, शेष धनराशि के संबंध में कार्रवाई चल रही है।


बरेली निवासी डॉ. अनुपम सेठ ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि उनके HDFC बैंक के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा OTP के माध्यम से 78 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। साइबर थाने के कांस्टेबल पवन कुमार ने संबंधित फोन पे और अन्य वालेटों के नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर डा. सेठ की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई।


लोक विहार कालोनी, रूद्रपुर निवासी हरजीत सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बनकर उनको अपनी बातों के झांसे मे लेकर उनके क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर रु0 1,15,631 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिये गये। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र के कांस्टेबल रवि बोरा और महिला कांस्टेबल बलजिन्दर कौर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Mobikwik से संपर्क कर 56,780 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए। शेष धनराशि के संबंध में कार्रवाई चल रही है।


गोविन्द कुमार निवासी हरिद्वार ने हरिद्वार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि फोन पे के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से 16,140 रुपए की साइबर ठगी की गई। हरिद्वार पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क किया। साइबर थाने के हेड कांस्टेबल प्रकाश सागर ने संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर शिकायतकर्ता को 7,240 रुपये वापस कराए। गई शेष धनराशि वापस कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


मनोज सिंह राणा निवासी सर्वेशवरी कालोनी रूद्रपुर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर उनके खाते से दस हजार रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिये गये। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक दिनेश पन्त ने सम्बन्धिर्त Zupuee कम्पनी से संपर्क कर सम्पूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई।


सोहेल बेग निवासी महेशपुरा रोड जीत कालोनी, रूद्रपुर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊ परिक्षेत्र को ई-मेल के माध्यम से एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर Razorpay के माध्यम से 9998 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र से हेड कांस्टेबल विनोद बिष्ट ने Razorpay कम्पनी से पत्राचार कर सम्पूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई।


सादिज हुसैन निवासी खेड़ा वार्ड न0 5 रूद्रपुर ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र को एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा Paytm के माध्यम से 19000 रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिये गये। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ के उपनिरीक्षक विनोद चन्द्र जोशी और कांस्टेबल हेम मठपाल ने Paytm कम्पनी से पत्राचार व समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि उनके खाते में वापस कराई।

Pls clik

हेल्थ बुलेटिन- कोरोना से 19 व ब्लैक फंगस से दो की मौत

भव्य IMA POP- भारतीय सेना का हिस्सा बने 341 जाबांज अफसर

दुगड्डा नपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला का दून में हुआ निधन

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *