भाजपा नेता ब्रह्मदत्त के हत्यारे गैंगेस्टर संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में हत्या

देखें,हत्या के बाद कोर्ट परिसर में मचे बवाल का वीडियो

अविकल उत्तराखण्ड

लखनऊ। अतीक अहमद की हत्या के बाद भाजपा नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्वेदी की हत्या का आरोपी गैंगेस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को लखनऊ के एक कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। फिल्मी स्टाइल में हुई हत्या के बाद कोर्ट कचहरी में हड़कंप मच गया।

हत्या की वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

हत्यारे वकील के भेष में आये थे। संजीव जीवा मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी गैंग का काफी करीबी था।

संजीव जीवा को कई गोलियां मारी गयी। गोलीबाजी में दो अन्य लोग भी घायल हुए। एक बच्ची को भी गोली लगने की खबर है। लखनऊ जेल में बंद संजीव जीवा को पेशी के लिए कोर्ट लाये थे।

संजीव जीवा लखनऊ की जेल में बंद था, उसे पेशी के लिए लाया गया था। संजीव जीवा ने 90 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

  कंपाउंडर से गैंगस्‍टर बने संजीव जीवा से पूरे प्रदेश के कारोबारी थर-थर कांपते थे। इसके अलावा संजीव जीवा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में बरी ही गया था।

गौरतलब है कि फरवरी 1997 में फर्रुखाबाद जिले में ब्रह्मदत्त द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ब्रह्मदत्त द्वेदी भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे। इस मामले में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

हमले के मामले में बाँदा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह की शुक्रवार को फर्रुखाबाद कोर्ट में पेशी हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मदत्त द्वेदी के पुत्र ने विधायकी का चुनाव जीता।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *