…और प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने नदी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

प्यार में कभी कभी ऐसा हो जाता है. घटना पौड़ी जिले के बैजरो इलाके की .

अविकल उत्तराखण्ड

बैजरो, पौड़ी। दिल की लगी के भी क्या कहिए… प्रेमी..प्रेमिका व नाराज जनता.. उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के बैजरो इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वॉयरल हो रहा है। एक्शन, रोमांच व तनाव से भरपूर लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में आक्रोशित जनता से बचने के लिए प्रेमी पहाड़ी से नयार नदी में छलांग लगाता दिख रहा है।

सड़क पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। ये लोग उक्त युवक की कारगुजारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना आक्रोश जता रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक सात नवंबर को हरियाणा निवासी युवक अपने दोस्त के साथ पौड़ी जिले के बैजरौ में के डुलमोट(सेराघाट)की एक परिचित लड़की से मिलने पहुंचता है।

लड़का रात भर बस के सफर के बाद दूरस्थ बैजरो पहुंचा और लड़की को अपने साथ ले जाने लगा।

यहीं पर परिजनों ने विरोध किया। शोर यह मचा कि लड़की को भगा कर ले जा रहे हैं। नतीजतन, स्थानीय लोगों ने दोनों दोस्तों की रास्ते में पिटाई कर दी। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए प्रेमी पहाड़ी पर चढ़ गया। नीचे नयार नदी बह रही।

देखें वीडियो- The accused of escaping the girl jumped from the hill to the river

वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिल्ली निवासी युवक लोगों के गुस्से से डरकर नयार नदी की पहाड़ी पर चढ़ गया।उसे पकड़ने के लिए दो स्थानीय युवक भी नदी में उतरे हुए दिख रहे हैं। सड़क किनारे खड़े लोग लड़की को ‘भगाने’ वाले को जमकर गालियां निकाल रहे। यह भी सुना गया कि बाहरियों को घुसने नहीं दिया जाएगा आदि आदि..

इसी बीच, नदी में नंगे बदन उतरे स्थानीय युवक प्रेमी को पकड़ने के लिए पहाड़ी पर चढ़ने लगता है। पकड़े जाने के डर से प्रेमी करीब 70 मीटर की ऊंचाई से नदी में छलांग लगा देता है। छलांग लगाते समय वह पहाड़ी से भी टकराता भी है। इस दृश्य को देख रही महिलाओं की चीख निकल जाती है। जबकि अन्य लोग कहते हैं अब यह ठीक हुआ…

मामला पुलिस तक पहुंचता है। लड़की के परिजन व गुस्साए लोगों के सामने मामले की सच्चाई की परत दर परत खुलती है। गुस्सा ठंडा होने लगता है।

पता यह चलता है कि दोनों की गाजियाबाद -दिल्ली में मुलाकात हुई थी। लड़की वहीं अपनी बहन के साथ रहती थी। दोनों के बीच प्रेम हुआ और बीते अक्टूबर महीने में बालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गयी। इस मामले में दिल्ली पुलिस में लिखा पढ़ी भी हुई। बाद में ,लड़की के घरवाले उसे गांव ले आये थे। लेकिन लड़की का मोबाइल पर लड़के से सम्पर्क बना रहा। इस बीच, लड़की ने फोन कर प्रेमी को गांव बुलाया। प्रेमी रात भर के सफर के बाद बैजरो पहुंचता है और फिर जान बचाने के लाले पड़ जाते हैं।

रोमांच, तनाव व एक्शन से भरपूर इस प्रेम कहानी का राज बाद में खुलने पर भागदौड़ कर रहे स्थानीय लोग भी घर की राह पकड़ लेते हैं।

पूर्व में उक्त लड़की अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में भी घर से जा चुकी थी। पुलिस के सामने सच्चाई आने के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी। स्थानीय ग्रामीण भी यह कहते सुने गए कि परिजनों को पहले बता देना था कि दोनों एक दूसरे को जानते हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक अपने घर वालों को बता कर ही लड़की को लेने उसके गांव गया था। बहरहाल, प्रेमी व दोस्त की चोटों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र बैजरौ में इलाज किया गया। इस ताजी प्रेम कहानी में प्रेमी और दोस्त की जान पर बन आयी थी।

पकड़ने के डर से नदी में छलांग लगाता प्रेमी
पहाड़ी पर चढ़े युवक को पकड़ने जाता है नंगे बदन स्थानीय युवक
नयार नदी के इस जगह गिरा दिल्ली निवासी युवक
सड़क किनारे एकत्रित स्थानीय लोग

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *