अविकल उत्तराखंड
देहरादून। लम्बी बीमारी के बाद पूर्व डी जी पी चमन लाल प्रद्योत का रविवार 7 अगस्त को स्वर्गवास हो गया है. उनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था. उनके पुत्र अजय प्रद्योत एवं उनकी पुत्री अरुणा प्रद्योत अंतिम समय में उनके पास थी.
स्व प्रद्योत जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे । वर्ष 1962 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए थे । वर्ष 1994 में वे उत्तर प्रदेश से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत होकर देहरादून के वसंत विहार कॉलोनी में रह रहे थे. उनके पुत्र अजय प्रद्योत उत्तराखंड सरकार में सचिव पद पर तैनात थे जो वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैँ.
स्व चमनलाल प्रद्योत एक लेखक एवं कवि भी रहे हैँ उनके द्वारा अनेको पुस्तकों का लेखन भी किया गया। कई पुलिस के अधिकारियों, समाजसेवी रतन सिंह असवाल व विधायक खज़ानदास ने निधन पर दुख व्यक्त किया।
Pls clik
ब्रेकिंग- वीरांगना तीलू रौतेली पुरुस्कार की घोषणा



