अविकल उत्तराखंड
देहरादून । क्षेत्रीय दल उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक के निधन पर राज्य आंदोलनकारी शक्तियों ने गहरा दुख जताया। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें पहाड़ के लिए समर्पित व्यक्तित्व करार दिया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रहे हरीश पाठक का देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 56 वर्षीय पाठक के निधन पर पार्टी नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
पिथौरागढ़ जिले के निवासी पाठक ने भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ कपकोट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। उक्रांद के समर्पित कार्यकर्ता हरीश पाठक कई पदों पर रहे।पाठक लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित थे।
उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी,दिवाकर भट्ट व नारायण जंतवाल समेत कई नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान बताया। राज्य आंदोलन में हरीश पाठक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राज्य गठन के बाद ज्वलंत मुद्दों पर काफी सक्रिय रहते थे।
Pls clik
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245