भाजपा नेता कल्याण सिंह के निधन पर उत्त्तराखण्ड में राजकीय शोक

श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उत्त्तराखण्ड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। प्रभारी सचिव विनोद विनोद कुमार सुमन ने इस बाबत आदेश जारी किए। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सिंह धामी 2.40 बजे अपराह्न लखनऊ पहुंचेंगे।

धामी भाजपा कार्यालय लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करेंगे। पीएम समेत कई राजनीतिक हस्तियों के लखनऊ पहुंचने का सिलसिला शुरू छप गया है।

आदेश में कहा गया है कि श्री कल्याण सिंह, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश का निधन दिनांक 21 अगस्त को हो गया है।

पीएम मोदी पहुंचे लखनऊ

आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

राजकीय शोक के दिन कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

श्रद्धांजलि ब याद करने का सिलसिला जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कल्याण सिंह जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के रूप में उन्होंने जन सेवा की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Pls clik

एसटीएफ ने इंतजार गैंग के इनामी बदमाश को किया गिरफ़्तार

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *