आपदा अपडेट- पुल टूटने से बहे नौ लोगों को किया रेस्क्यू, बाकी की तलाश में सर्च अभियान जारी

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी

अविकल उत्तराखंड

रानीपोखरी, देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर से थानो मार्ग पर स्थित पुल के टूटने से बहे नौ लोग बचा लिए गए। शनिवार की रात पुल टूटने से कुछ वाहन नदी में बह गए थे।

पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम ने दिन भर चले बचाव कार्य के बाद 9 व्यक्तियों को रेस्क्यू rescue कर उपचार हेतु जॉलीग्रांट अस्पताल भर्ती करवाया। हादसे में दो से तीन अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। Disaster Update

रायपुर पुल हादसे में रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों की सूची

1- पंकज पुत्र एम एस बुटोला निवासी नेहरूग्राम थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 49 वर्ष।
2- देवेंद्र पुत्र टी एस बुटोला निवासी लेन नंबर 5 बी, बंजारावाला थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 58 वर्ष।
3- सुषमा पत्नी सतेंद्र निवासी बंगाली कोठी बंजारावाला थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 37 वर्ष।
4- सतेंद्र पुत्र गोविंद सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 42 वर्ष।
5- सार्थक पुत्र सत्येंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 10 वर्ष।
6- कुणाल पुत्र मनोज निवासी गोविंदघाट बिंदाल थाना कैंट, देहरादून, उम्र 18 वर्ष।
7- सुमित पुत्र राजू निवासी उपरोक्त, उम्र 19 वर्ष.
8- विकास पुत्र विश्वनाथ निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष
9- प्रभात जोशी पुत्र गीता राम निवासी ग्राम सोडा सरोली थाना रायपुर, देहरादून।

भारी बारिश से टूटा पुल

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी

खौफजदा ग्रामीण

Pls clik- आपदा से जुड़ी खबरें पढ़िये

UPDATE- उत्तराखंड आपदा- पांच की मौत, कई लापता, मकान नदी में समाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *