जोशीमठ भू धंसाव- 603 भवनों में दरारें , 63 परिवार विस्थापित

जोशीमठ नगर क्षेत्र में 229 कक्ष चिन्हित किये गए जहां 1271 प्रभावितों को रखने की व्यवस्था. 68 परिवार विस्थापित.630 भवनों में दरारें

46 प्रभावित परिवारों को रू 5 हजार प्रति परिवार की दर से आवश्यक घरेलू सामग्री वितरित की गई

अविकल उत्तराखण्ड

जोशीमठ, चमोली। जोशीमठ नगर क्षेत्र में कुल 603 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत कुल 68 परिवारों को अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत अग्रिम आदेशों तक होटल माउंट व्यू एवं मलारी इन को संचालन/यात्री निवास हेतु प्रतिबंधित किया गया है।

जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी बुलेटिन जारी किया है।

प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकतानुसार खाद्यान्न किट एवं कंबल वितरित किये गये। 46 प्रभावित परिवारों को रू 5000.00 प्रति परिवार की दर से आवश्यक घरेलू सामग्री हेतु धनराशि भी वितरित की गयी है।यी है।

बुलेटिन के अनुसार,वल जोशीमठ नगर क्षेत्रान्तर्गत अस्थाई रूप से 229 कक्षों को निवास करने योग्य चिन्हित किया गया है जिनकी क्षमता 1271 आंकी गई है। आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 व 34 के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के अत्यधिक भू-धंसाव वाले क्षेत्रों को असुरक्षित घोषित करते हुए तत्काल रूप से जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत खाली कराये जाने के आदेश पारित किए गए थे। किये गये हैं।

आम जनमानस की सुरक्षा के मद्देनजर रात में पुलिस – प्रशासन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नगर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। भू धंसाव से प्रभावित स्थानों को चिन्हित किये जाने का कार्य गतिमान है तथा संवेदनशील परिवारों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा रहा है।

एन.टी.पी.सी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी जा चुकी है। बीआरओ द्वारा हेलंग बाईपास निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी गयी है। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत हो रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी गयी है। रोपवे का संचालन बंद किया जा चुका है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जोशीमठ भू धंसाव से पीडित लोगों की मदद एवं राहत एवं बचाव के साथ विकास कार्यो के अनुश्रवण हेतु निर्देश दिये गये थे। उन्होंने पीड़ितों की हर सम्भव मदद तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये थे।

Pls clik

जोशीमठ भू धंसाव-पीएम मोदी ने सीएम धामी से लिया अपडेट

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *