चुनाव- दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष अंथवाल व महामंत्री बेंजवाल बने

महामंत्री पद पर हुई कांटे की टक्कर

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री पद पर सांस रोक देने वाले मुकाबले में ओपी बेंजवाल ने अजय राणा को 8 मतों के अंतर से शिकस्त दी। बेंजवाल को 124 और अजय राणा को 116 मत मिले। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र अंथवाल पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।

बुधवार को हुए मतदान के परिणाम की जानकारी चुनाव प्रभारी शूरवीर भंडारी ने दी।

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने कार्यकारिणी 2022 के आठ पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के निर्वाचित सदस्यों व दो पदेन सदस्य के नाम की घोषणा की।

चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र अंथवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, महामंत्री पद पर ओ पी बेजवाल 124, संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश चन्द्र कुकरेती, संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर नलिनी गोसाई, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार 163 व सम्प्रेक्षक पद पर विनोद कुमार पोखरियाल 149 निर्वाचित हुए।

सदस्य कार्यकारिणी ने नौ पदों पर ठाकुर नेगी 176 मत प्रवीन बहुगुणा 165 मत, महेश कुमार पाण्डेय 156 मत, योगेश सेमवाल 139 मत, राजकिशोर तिवारी 140 मत, राजेश बड़थ्वाल 184 मत, राम अनुज 147 मत, सुरेन्द्र सिंह डसीला 129 मत व सोबन सिंह गुसाई 163 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया निवर्तमान महामंत्री गिरिधर शर्मा को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय राणा ने 116 मत. कोषाध्यक्ष पर पवन नेगी ने 77 व सम्प्रेक्षक पर श्रीनिवास पंत ने 85 मत प्राप्त किए। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी पर अमित ठाकुर ने 112 मत, दया शंकर पाण्डेय ने 128 मत, मी. असद खान ने 74 मत प्राप्त किए।

भण्डारी ने बताया कि कुल मत 264 थे इसमें से 241 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। 1 मत निरस्त पाए गए। चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी की फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी – 2022 के चुनाव आज चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला व लक्ष्मी विष्ट की देखरेख में सपन्न हुए । चुनाव प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ अपराह्न 300 बजे से मतगणना आरंभ हुई।

Pls क्लिक

…तो टल सकते हैं उत्त्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *