महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों के 330 पदों की भर्ती  प्रक्रिया अगस्त माह से

देखें, भर्ती परीक्षा कार्यक्रम

अक्टूबर तक लिखित व फिजिकल टेस्ट सम्पन्न होंगे

अगस्त में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होगा

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों के 330 पदों की भर्ती के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। अगस्त माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उत्तराखंड  के 10 जनपदों जहां महिला प्लाटून नहीं स्वीकृत है वहां  330 पदों जिसमें 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं 10 प्लाटून कमांडर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।


होमगार्ड हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, एवं शैक्षिक अर्हता न्यूनतम दसवीं पास रखी गई है।

शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक,  अन्य  अर्हताओं जैसे एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के  सदस्यों के लिए 5 अंक निर्धारित किए  गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी।

  महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में संपन्न की जाएगी, दोनों चरणों के  भर्ती हेतु विज्ञापन एक साथ किए जाएंगे।

प्रथम चरण में टिहरी उत्तरकाशी पौड़ी चमोली बागेश्वर एवं उधम सिंह नगर में,द्वितीय चरण में चंपावत पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग जनपदों  में की जाएगी ।

  3 अगस्त 2023 को सभी जनपदों की विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। दिनांक 1 सितंबर 2023 से प्रथम चरण के जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
संपूर्ण भर्ती माह अक्टूबर 2023 के प्रथम सप्ताह में संपन्न कर ली जाएगी।

विभागीय  प्रशिक्षण संस्थानों में महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया में भी संशोधन किया गया है।
जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें एक सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एवं एक सदस्य जिलाधिकारी द्वारा नामित किया जाएगा।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *