Award- डॉ पुरोहित व पेटशाली को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, प्रसून जोशी बने ब्रांड एम्बेसडर

संगीत नाटक अकादमी अवार्ड- उत्तराखंड की लोक परम्परा के ध्वजवाहक डॉ. दाता राम पुरोहित और रामलाल, जुगल किशोर पेटशाली, भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौंडियाल और नारायण सिंह

Sangeet Natak Akademi Award to Dr. Purohit and Petshali, Prasoon Joshi became brand ambassador

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। संगीत नाटक अकादमी ने उत्तराखण्ड की लोक परंपरा व संस्कृति के ध्वजवाहक डॉ डीआर पुरोहित व जुगल किशोर पेटशाली का प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन किया है। 2022 के लिए पेटशाली समेत चार लोगों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरुस्कार के लिए चुना गया है।

इधर, आज ही धामी सरकार ने प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) श प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। केंद्रीय सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को आज ब्रांड एम्बेसडर बनाने के आदेश किये। कुछ महीने पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था।

इसके अलावा शुक्रवार को 2019, 2020 और 2021 के लिए 128 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार की घोषणा हुई। संगीत नाटक अकादमी समिति ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/आदिवासी क्षेत्र के कलाकारों के नाम  की घोषणा की है। उत्तराखंड से डॉ. दाता राम पुरोहित और रामलाल को पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल के प्रचार प्रसार के लिए चुना गया है।

गीतकार प्रसून जोशी

संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार

संगीत नाटक अकादमी अमृत अवॉर्ड 2022 के लिए जुगल किशोर पेटशाली, भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौंडियाल और नारायण सिंह के नाम की घोषणा की गई है।

संस्कृति विद जुगल किशोर पेटशाली

देखें सूची, संगीत नाटक अवार्ड

देखें आदेश

विषयः प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने के सम्बन्ध में ।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक निदेशालय के पत्र संख्या-3051 / सं०नि०30 / दो-292 / 2022-23, दिनांक 03 नवम्बर, 2022 का कृपया सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव शासन के अनुमोदनार्थ उपलब्ध कराया गया है।

  1. शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि पद्मश्री श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
  2. तत्क्रम में पद्मश्री श्री प्रसून जोशी के साथ एम०ओ०यू० सम्पादित किये जाने हेतु आपको अधिकृत किया जाता है। एम0ओ0यू0 सम्पादित किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृपया यथाशीघ्र शासन को अवगत कराने का कष्ट करें। पद्मश्री श्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत होने के नाते राज्य सरकार द्वारा श्री जोशी से जो भी सेवायें ली जायेंगी उसमें जो वित्तीय देयता होगी, के सम्बन्ध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।

Signed by Hari Chandra Semwal Date: 25-11-2022 17:57:25

भवदीय,

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *