अनाथ बचपन की दहलीज से सत्ताधीशों की चौखट तक दीपोत्सव की खुशियां बिखेर गए सीएम धामी

सोमवार को सीएम धामी ने बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मनाई। देहरादून के अपना घर में बेसहारा बच्चों के साथ खुशनुमा माहौल में समय गुजारा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के दून पहुंचने पर सीएम धामी ने मुलाकात कर दीपावली की बधाई दी। इसके बाद पूर्व सीएम बीसी खंडूरी, त्रिवेंद्र रावत व तीरथ सिंह रावत के घर पहुंचकर मुंह मीठा किया।

इससे पूर्व, रविवार को पूर्व सीएम निशंक के आवास पहुंच कर सीएम धामी ने दीपावली की बधाई दी। और गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया।

इसके अलावा पुलिस, वन विभाग व शासन से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को सीएम धामी को दीपावली की बधाई दी।

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित नजर आये।

मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करना हमारा कर्तव्य है जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार इन बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने हेतु हर संभव सहयोग दे रही है।

इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला एवं सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को मिष्ठान एवं उपहार भेंट किये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी के आवास पर उनसे भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से उनके जीएमएस रोड स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल के नेतृत्व में वरिष्ठ वनाधिकारियों ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

सैन्य परिवारों के साथ मनाया दीपोत्सव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे ।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *