देहरादून। आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार उत्तराखंड के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। वह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे वर्तमान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की जगह लेंगे।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को गृह सचिव नितेश कुमार झा ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं।
1989 बैच के अशोक कुमार वर्तमान में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
