विरोध- नाराज आईटीआई कर्मियों ने प्रस्तावित नियमावली की प्रतियां जलायी

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्मिक विरोधी प्रस्तावित सेवा नियमावली का पुरजोर विरोध करते हुए जिलास्तर पर नियमावली की प्रतियां जलाई गई। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि प्रस्तावित नियमावली को वापस लिए जाने तक सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन का विरोध जारी रहेगा।

Uttarakhand iti


चंडीगढ़ में प्रशिक्षण के लिए गए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जोशी एवं उनके साथ अन्य अनुदेशक संवर्ग के कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में ही प्रस्तावित सेवा नियमावली की प्रतियां जलाई। महामंत्री पंकज सनवाल प्रान्ती द्वारा हल्द्वानी स्थित निदेशालय परिसर में सभी अनुदेशक, कार्यदेशक, भंडारी और सहायक भण्डारी संवर्ग के कर्मचारियों के साथ प्रस्तावित सेवा नियमावली की प्रतियां जलाकर सचिव का विरोध किया गया।


प्रस्तावित नियमावली की प्रतियां जलाने वालों में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी उनियाल, जिलाध्यक्ष निश्चल जोशी, जिला सचिव नैनीताल पीके जोशी, शाखा उपाध्यक्ष भावना पन्त, कार्यदेशक गिरिजा शकर वर्मा, अजू बिष्ट, ललिता सुन्दरियाल परिहार, रेनू धर्मशक्तु, वर्षा भट, पूनम आर्या, सर्वजीत मटेला, जाकिर हुसैन, जगत सिंह व शेखरानन्द पाण्डे भण्डारी सहित संस्थान के सभी कर्मचारी शामिल रहे। iti uttarakhand

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *