ब्रेकिंग -आज आधी रात से होगी बिजली कर्मियों की हड़ताल, मुख्य सचिव से नहीं हुई वार्ता

बिजली कर्मचारी की मुख्य से नहीं हुई वार्ता, आज आधी रात से हड़ताल शुरू

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। बिजली कर्मचारी आज आधी रात से हड़तात पर चले जाएंगे। आज दिन में सचिव के साथ वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद थी कि शाम तक मुख्य सचिव से वार्ता के बाद कोई हल निकल जाएगा, लेकिन देर रात तक मुख्य सचिव से वार्ता का समय नहीं मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने आज रात 12 बजे हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।

बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा सकती है।
विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक ने बताया कि मुख्य सचिव ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया, इसलिए उन्हें आज आधी रात से हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ रहा है।


ऊर्जा निगम के कर्मचारी पिछले चार वर्षों से एसीपी की पुरानी व्यवस्था तथा उपनल के माध्यम से सेवायोजित सांविदा कार्मिकों के नियमितीकरण एवं समान कार्य हेतु समान वेेतन को लेकर लगातार शासन-प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। वर्ष 2017 में ऊजा निगम के कार्मिक आंदोलनरत थे। तब 22 दिसंबर 2017 को कार्मिकों के संगठनों तथा सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ परंतु आज तक उस समझौते पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊर्जा निगम के कार्मिक इस बात से क्षुब्ध हैं कि सातवें वेतन आयोग में उनकी पुरानी चली आ रही 9-5-5 की एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया, जो कि उन्हें उत्तर प्रदश के समय से ही मिल रही थी। यही नहीं पे मैट्रिक्स में भी काफी छेड़खानी की गई।


इससे पहले भी कर्मचारी संघटन मुख्यमंत्री के आश्वासन तथा कोविड के कारण जनहित को देखते हुए 27 मई 2021 की अपनी हड़ताल स्थगित कर चुके हैं। कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन एवं पत्र के द्वारा शासन और प्रबंधन से अपील की जाती रही है लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।


विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के विभिन्न घटक संघ का कहना है कि लगातार कई वर्षों से संघर्ष के बाद भी कर्मचारियों की 9, 14, 19 वर्ष की एसीपी की व्यवस्था को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ। संविदा कार्मिकों के नियमितिकरण व समान कार्य समान वेेतन की मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अतिरिक्त ऊर्जा निगमों में इंसेंटिव एलाउंसेस का रिविजन और अनेक समस्याएं भी लंबित हैं, जिस कारण मोर्चा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई की प्रथम पाली अर्थात 26 जुलाई की मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य हैं।

Pls clik

कोविड कर्फ्यू 4 अगस्त तक, सरकारी आफिस में अब सभी को आना होगा

उत्त्तराखण्ड के हेल्थ कर्मियों को मिला 205 करोड़ का पैकेज

सेक्स रैकेट भंडाफोड़

ब्रेकिंग- दून में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात महिलाएं गिरफ्तार

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *