राज्यपाल व सीएम ने कहा,नया साल सफलता व खुशी का साक्षी बने

अविकल उत्त्तराखण्ड

                                                     
देहरादून ।  राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करते हुए उनसे प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है।


                                राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि गत वर्ष कोविड-19 के कारण  सम्पूर्ण विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। नये वर्ष में हम सब को मिलकर देश तथा प्रदेश के विकास व समृद्वि हेतु प्रयास करने होगे। प्रधानमंत्री जी के ’आत्मनिर्भर भारत‘ को विकास का मूलमंत्र बनाते हुये सभी को अपने -अपने क्षेत्रों में ईमानदारी व लगन से कार्य करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना सकारात्मक  सोच तथा साहस के साथ किया जा सकता है।


राज्यपाल ने  कामना की है कि नया साल सभी के लिए बहुत सारी सफलता और खुशी का साक्षी बने। उन्होेंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की राज्यपाल के रूप में वे अपने समस्त संवैधाानिक दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाते रहने के साथ ही राष्ट्र एवं राज्य के समग्र विकास हेतु आमजन के कल्याण, महिला सशक्तीकरण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का संकल्प लेती हैं।


                              
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2021 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाला वर्ष, हम सभी के जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार करेगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में पूरी मानव सभ्यता, कोरोना से संघर्ष करने में लगी रही। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी देशवासियों ने भी कोरोना से जंग लड़ी है। यह लड़ाई अभी भी जारी है। प्रधानमंत्री जी के सही समय पर लिए गए सही निर्णयों से देश सम्भली हुई स्थिति में है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 को उत्तराखण्ड के इतिहास में बङे फैसलों के लिये जाना जाएगा।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *