उत्त्तराखण्ड से  भूपेंद्र कुमार सिंह संजय व प्रेमचंद्र शर्मा को पद्मश्री

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार की घोषणा। कुल 119 उल्लेखनीय कार्य करने वाले शख्सियतों को मिला पद्म पुरस्कार

अविकल उत्त्तराखण्डनई दिल्ली।
भारत सरकार ने 2021 के लिए पदम् पुरस्कार की घोषणा कर दी है। उत्त्तराखण्ड से दो लोगों को पदमश्री से नवाजा गया है। उत्त्तराखण्ड से कृषि व चिकित्सा के फील्ड में बेहतर कार्य करने वाले दो लोगों को पद्म श्री प्रदान की गई है। श्री प्रेमचंद शर्मा को कृषि में बेहतर कार्य के लिए पद्मश्री दी गई। जबकि डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को चिकित्सा में उल्लेखनीय कार्य के लिए पद्मश्री दी गयी। जापान के शिंजो आबे व गायक एसपी बाला सुब्रह्मण्यम (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण व राम विलास पासवान (मरणोपरांत) पद्म भूषण से नवाजा गया। सुमित्रा महाजन, कल्बे सादिक का नाम भी पद्म पुरुस्कारों की सूची में शामिल है। Padam award 2021

Padam award

पीआईबी से मिली सूचना के मुताबिक इस साल कुल 119 पदम पुरुस्कार में 7 पद्म विभूषण, 10  पद्म भूषण व 102 पद्मश्री से नवाजे गए हैं ।

पद्मश्री डॉ भूपेंद्र कुमार सिंह संजय

29 महिलाओं को पद्म पुरुस्कार दिए गए। जबकि 16 को मरणोपरांत व 10 NRI/विदेश व 1 ट्रांसजेंडर को पद्म पुरस्कार दिया गया। इंडोनेशिया, स्पेन, ग्रीस, जापान व यूएई की शख्सियतों को भी भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार प्रदान किये। राष्ट्रपति सभी 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं/परिजनों को मार्च /अप्रैल के महीने में राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे।Padam award 2021

पद्मश्री प्रेमचंद्र शर्मा

2021 पद्म पुरस्कार की सूची

Padam award 2021
Padam award 2021
Padam award 2021

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *