गैरसैंण मंडल के फैसले से जनता नाराज, संशोधित करे सरकार- अजय भट्ट

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। गैरसैंण को मंडल बनाये जाने के बाद कुमायूँ की जनता व भाजपा के अंदर आया उबाल अब सामने दिखने लगा है। भाजपा सांसद अजय भट्ट के ताजा बयान से भाजपा की अंदरूनी मतभेद भी सामने आ गए हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ रमन सिंह के साथ कोर कमेटी की बैठक का सियासी तूफान अभी थमा भी नही कि सांसद अजय भट्ट के गैरसैंण मंडल पर बेबाक बोल से राजनीतिक तापमान फिर बढ़ गया।

Gairsain commissionery

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद व रानीखेत से पूर्व विधायक अजय भट्ट ने गैरसैंण मंडल पर चुप्पी तोड़ी है। समाचार एजेंसी ANI को दिए वक्तव्य में अजय भट्ट ने इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह दिया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक राजधानी रही है। मंडल बनाने से पहले वार्ता होनी चाहिए थी। अगर जरूरी हो तो एक अच्छी सरकार को अपने फैसले को संशोधित करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मंडल के लिए एक उपयुक्त स्थान है। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि लोग इस फैसले से नाराज हैं। मैं जनता की भावनाओं से परिचित हूँ। जरूरत पड़ने पर वो जनता के हितों से जुड़े मुद्दे पर सीएम से बात करूंगा।हालांकि, प्रदेश सरकार ने बेहतरी के लिए गैरसैंण को मंडल बनाया है।

भाजपा सांसद अजय भट्ट

गौरतलब है कि गैरसैंण मंडल में अल्मोड़ा जिले को शामिल करने पर कुमायूँ में काफी नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय व वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी हाईकमान को इस फैसले पर नाराजगी जताई है। और यह बताया कि इस फैसले से पार्टी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इधर, रविवार को भाजपा सांसद अजय भट्ट ने गैरसैंण मंडल की घोषणा के बाद जनता की नाराजगी का मुद्दा उठाकर बहस को नया मोड़ दे दिया।

गैरसैंण, खबरें ही खबरें,pls clik

गैरसैंण सत्र की कार्यवाही 31 घण्टे 29 मिनट चली,बजट पारित, सत्र स्थगित

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *