अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं व मानवीय आधार पर तबादले को लेकर पुलिसजन समाधान समिति बनाई है। पुलिस हेड आफिस में महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे।

अपराध एवम कानून व्यवस्था के उप महानिरीक्षक समिति के उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। एसपी कार्मिक सदस्य सचिव व मुख्यालय में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सदस्य होंगे।
