नड्डा जी के welcome में टूट गयी कोरोना की बंदिशें, Mask..plss..

मास्क भी नही पहना और सामाजिक दूरी भी हुई हवा हवाई


जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि- नड्डा

जनता से संवाद बनाये मंत्री-विधायक

मंत्रियों – सांसदों –  विधायकों से किया मंथन

प्रवास कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए जरुरी दिशा निर्देश

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। शुक्रवार को भाजपा के जेपी नड्डा उत्त्तराखण्ड क्या आये, कोरोना नियम सावन की बूंदों की तरह उड़ गए। भाजपा के कई बड़े नेता बिना मास्क के मुस्कुराते नजर आए। सामाजिक दूरी को भी खूब ठेंगा दिखाया गया।

Smile plss- No Mask,,कोविड की तीसरी लहर को न्योता

बहरहाल,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्त्तराखण्ड

दौरे पर जनप्रतिनिधियों से जनता से संवाद बना कसौटी पर खरा उतरने को कहा। नड्डा ने दौरे के पहले दिन मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की लेते हुए जनसंवाद पर जोर दिया।

आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के 17 अगस्त के रोड शो के तुरंत बाद जेपी नड्डा के दून दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

शुक्रवार की सुबह राज्य के दौरे पर आए नड्डा का कई जगह भव्य स्वागत हुआ। कोविड नियमों का उल्लंघन भी खूब हुआ। समारोह में जुटे बड़े नेता बिना मास्क व सामाजिक दूरी को ठेंगा दिखाते हुए नजर आए।

देहरादून में भाजपा अध्यक्ष  नड्डा ने बैठकों के क्रम में सभी मंत्रियों व पार्टी सांसदों व  विधायकों की भी बैठक ली । बैठक में नड्डा ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की । उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी मंत्रियों की बैठक भी ली । जिसमे मंत्रियों से  जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।

सामाजिक दूरी?

इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये।

इससे पूर्व, दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे  नड्डा ने हरिद्वार  में आयोजित बैठक में प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया।  नड्डा ने जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़िला,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये।

ढूंढों तो जाने,,कहाँ है मास्क

उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया।

   इस अवसर पर प्रदेश  अध्यक्ष  मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संग़ठन द्वारा प्रदेश में चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कोविड काल के दौरान जंहा अन्य पार्टियो के नेता जंहा घरों में दुबके पड़े थे वहीं भाजपा कार्यकर्ता जीजान से सेवा ही संग़ठन अभियान के तहत लोगो की सेवा में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहे हैं।

यहां भी सभी के चेहरेपर मास्क नहीं

   इस मौके पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने को देखते हुए पर्यटन व्यवसायियों जुड़े लोगों , स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग अलग आर्थिक पैकेज घोषित किये गए।

मास्क बना अहम सवाल

      
   बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश संग़ठन महामंत्री  अजेय केन्द्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंन्द्र सिंह रावत,  तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  अनिल बलूनी प्रदेश महामंत्री शलराजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार,  सुरेश भट्ट, सहित सभी मंन्त्री ,सांसद , विधायक प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष महामंत्रियों ने भाग लिया।

Pls clik

कोरोना डबल डोज लगे 15 दिन होने पर ही विधानसभा में प्रवेश के हकदार होंगे

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *