वरिष्ठ कांग्रेसी मथुरा दत्त जोशी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अविकल उत्तराखंड

देहरादून ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया गया है।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव की सहमति के बाद मथुरा दत्त जोशी को नयी जिम्मेदारी से नवाजा।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि मथुरादत्त जोशी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने मथुरादत्त जोशी से आशा व्यक्त की है कि वे अपने अनुभव के आधार पर अपनी इस नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, अमरजीत सिंह, प्रशान्त खण्डूरी, दीप बोहरा, मोहन काला ने मथुरादत्त जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

Pls clik

आईएमए के निकट फौजी वर्दी पहने संदिग्ध को STF ने उठाया

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *