लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने सात दिन तक सड़क पर उतर किया प्रदर्शन

सचिवालय कूच के दौरान दी गिरफ्तारी, पुलिस से हुई धक्का मुक्की

कांग्रेस पार्टी महाशिवरात्रि 18 फरवरी के दिन जलाभिषेक कर भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना करेगी

अविकल उत्तराखण्ड


देहरादून। अस्थाई राजधानी में युवा नौजवान बेरोजगारों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस के जारी प्रदर्शन के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं ने पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच के दौरान गिरफ्तारी दे विरोध दर्ज कराया।

करण मेहरा के नेतृत्व में पूर्व विधायकों व पार्टी नेताओं ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार पर प्रहार किए। पुलिस के लगाए बैरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

इस मौके पर मेहरा ने कहा कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सनातन धर्म को मानने वाले कांगे्रस कार्यकर्ता भोले शंकर का जलाभिषेक करंेगे तथा राज्य की भाजपा सरकार की बुद्वि शुद्वि की प्रार्थना, अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी के नाम शीघ्र उजागर होने की कामना, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एस. राजू द्वारा जिन सफेद पोशों की ओर इशारा किया गया था वह उजागर हों और प्रदेश के युवाओं के उपर लाठी चार्ज करने वाली बर्बर भाजपा की सरकार से राज्य की जनता को छुटकारा मिले यह प्रार्थना की जायेगी।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से शान्ति प्रिय ढंग से प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्वरतापूर्ण लाठियां बरसाई वह राज्य की कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार बार-बार बेरोजगार नौजवानों की परीक्षा ना ले।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में अपना अधिकार और हक मांगने पर बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखण्ड की जनता को लम्बा संघर्ष करना पड़ा था जिसमें राज्य के नौजवानों ने बढचडकर संघर्ष किया था, परन्तु भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें यातनायें दे रही हैं।


करन माहरा ने कहा कि राज्य में अभी तक जितनी भी भर्तियां की गई हैं उन सभी भर्तियों के घोटालों में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता स्पष्ट रूप से देखने को मिली है तथा जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नकल माफिया सरकार के संरक्षण में राज्य में फल फूल रहा है तथा राज्य के बेरोजगार नौजवानों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लम्बे समय से कर रही है परन्तु राज्य सरकार ने जिस प्रकार का हठधर्मी रवैया अपनाया हुआ है उससे उसकी नीयत में खोट नजर आ रहा है।


इस अवसर पर कांगे्रस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार के दमनकारी कदम और युवाओं पर अत्याचार की कडे शब्दों में निंदा की।


प्रदर्शन में प्रतापनगर के विधायक बिक्रम सिंह नेगी, कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा ंिसह बिष्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश मीडिया प्रभारी पी.के अग्रवाल, सलाहकार अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आयेन्द्र शर्मा, हरिद्वार मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डाॅ. विजेन्द्र पाल, प्रदेश महिला कांगे्रस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांगे्रस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, बुद्विजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, विशाल मौर्या, बिरेन्द्र पोखरियाल, अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, गोरखा प्रदेश के अध्यक्ष अनिल बस्नेत, सुनीता प्रकाश, गुलजार अहमद, रनगर अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह मिंया, गुलशेर मिंया, राजीव चैधरी, खेल प्रकोष्ट के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, श्रम प्रकोष्ट के अध्यक्ष दिनेश कौशल, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संजय किशोर, राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शीशपाल बिष्ट, पार्षद उर्मिला थापा, समित्रा ध्यानी, हुकुम सिंह गडिया, ऐतात खान, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, विनित प्रसाद भट्ट बन्टू, शान्ति रावत, सोनिया आनन्द, मदन लाल, आशा टम्टा, राजेश चमोली, नवनीत सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, अनुराधा, चन्द्रकला नेगी, अरूणा कुमार, सावित्री थापा, पिया थापा, पूनम कण्डारी, अशोक शर्मा, आदि अनेक कंाग्रेसजन शामिल थे।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *