सेक्स स्कैंडल …पूरे नौ मन तेल जमा हो गया अब तो राधा को नचाओ भगत जी

दुष्कर्म में फंसे भाजपा विधायक महेश नेगी प्रकरण पर कब बनेगी भाजपा की कमेटी, कब होगा फैसला। ढाई महीने बाद याद आयी कमेटी बनाने की सुध। गंगा-जमुना में बह चुका है बहुत पानी।

लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल प्रकरण पर भी सांसद भट्ट-टम्टा की जांच का अता पता नही

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून।
अपनी ही पार्टी के विधायक पूरन फर्त्याल व कुंवर प्रणव चैंपियन के मसले पर छीछालेदर करवा चुकी भाजपा अब दुष्कर्म के मामले में फंसे विधायक महेश नेगी की कुंडली उलट पुलट रही है। बीते 72 घंटे से कुछ-कुछ ऐसे संकेत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत दे रहे हैं। हालाँकि, पार्टी को ढाई महीने बाद याद आयी कमेटी बनाने की सुध। जबकि गंगा-जमुना में बह चुका है बहुत पानी।

Uttarakhand sex scandal

भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता इस सेक्स प्रकरण के ढाई महीने बाद अब एक कमेटी बना कर जांच के मूड में है। हाल ही में नैनीताल हाईकोर्ट के नए निर्देशों के बाद भाजपा संगठन ने अचानक महेश नेगी प्रकरण पर कोई कदम उठाने के संकेत दे रही है।

हाईकोर्ट ने विधायक महेश नेगी दम्पत्ति, सीबीआई, पुलिस जांच टीम को नोटिस भेजा है। इस कोर्ट नोटिस को भाजपा संगठन ने भी नोटिस किया। और एक कमेटी बनाने की बात कही। लोहाघाट से भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल के मसले पर भी पार्टी ने पहले कारण बताओ नोटिस देने के बाद सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा की कमेटी बनायी। भट्ट-टम्टा कमेटी ने पूरन फर्त्याल से कोई बात की भी या नही। यह बात अभी तक मीडिया के सामने नहीं आयी।

Uttarakhand sex scandal

अब, दुष्कर्म में फंसे भाजपा विधायक महेश नेगी के मुद्दे पर विपक्ष के तमाम आरोप लगने के बाद पार्टी की कमेटी बनाने का इशारा दिया जा रहा है। बहरहाल, भविष्य में बनने वाली यह कमेटी किन बिंदुओं पर जांच करेगी, वह भी भविष्य के गर्त में है।

दरअसल, अभी तक हुई पुलिस जांच में विधायक महेश नेगी व पीड़िता के मसूरी, विधायक हॉस्टल, दिल्ली के सम्राट होटल व सिनर्जी अस्पताल में साथ साथ होने की पुष्टि हो चुकी है। हल्द्वानी,नेपाल,हिमाचल व बिनसर अल्मोड़ा की जांच अभी बाकी है। और इस स्कैंडल का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव डीएनए जांच अभी होनी बाकी है।

Uttarakhand sex scandal
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लेंगे जल्द फैसला

अपने कहे के मुताबिक भाजपा कहाँ से जांच शुरू करेगी और कहां खत्म। यह किसी को नही पता। लेकिन पुलिस की जांच में काफी कुछ शीशे की तरह साफ हो चुका है। भाजपा के लिए पुलिस की जांच और कोर्ट के निर्देश की बानगी कोई भी कदम उठाने के लिए काफी है। चुनावी मोड में आये भाजपा सूत्र भी महेश नेगी प्रकरण से हो रहे राजनीतिक व सामाजिक नुकसान से चिंतित दिख रहे हैं।

इससे पूर्व, 5 सितम्बर को कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ 376 व 506 का मुकदमा दर्ज हो चुका है। भाजपा की संभावित कार्रवाई के लिए पूरे नौ मन तेल इकठ्ठा हो चुका है,,सेक्स स्कैंडल प्रकरण में बैकफुट पर आई भाजपा के लिए  अब राधा को नचाना जरूरी हो गया है।

सेक्स स्कैंडल, यह भी पढ़ें,plss clik

भाजपा विधायक महेश नेगी व पत्नी को हाईकोर्ट का नोटिस, पुलिस से मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

Total Hits/users- 24,13,432

TOTAL PAGEVIEWS- 60,05,099

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *