अग्निवीर भर्ती – प्राथमिकी दर्ज, युवक पर बाधा डालने व भड़काने का आरोप

पौड़ी में 20 अगस्त की रात प्रमाणपत्र बनाने को लेकर युवक नितिन बिष्ट व SDM आकाश जोशी के बीच हुई थी तकरार,देखें वीडियो

अविकल उत्तराखंड

पौड़ी। अग्निवीर भर्ती के तहत पौड़ी के एसडीएम व युवक नितिन बिष्ट के बीच हुई गर्मागर्मी ने नया मोड़ ले लिया है। प्रशासन ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में नितिन बिष्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह मामला 20 अगस्त की रात का है। पौड़ी तहसील में अग्निवीर भर्ती ( Agniveer Recruitment ) के लिए पहुंचे युवा प्रमाणपत्र बना रहे थे। इसी बीच, नितिन बिष्ट ने प्रमाणपत्र बनाने में हो रहे भेदभाव को लेकर विरोध जताया। नतीजतन मौके पर मौजूद SDM आकाश जोशी व अन्य कर्मियों की नितिन के साथ धक्कामुक्की हुई।

नितिन को डांटते व धकियाते हुए हुए वीडियो तेजी से वॉयरल हो गया। घटना के बाद SDM आकाश जोशी ने कहा कि नितिन बिष्ट भर्ती होने नहीं आया था। वह किसी पार्टी का नेता है और युवकों को भड़का रहा था। SDM जोशी ने वीडियो के जरिये अपना पक्ष रखा। जबकि, नितिन बिष्ट का कहना है कि जान पहचान के लोगों का जल्दी प्रमाण पत्र बनाये जा रहे थे। जिससे अन्य युवक नाराज हुए।

देखें वीडियो

SDM आकाश जोशी का बयान

उप जिलाधिकारी तहसील पौड़ी आकाश जोशी ने घटना के वाबत बयान जारी कर कहा कि नितिन बिष्ट नामक व्यक्ति जो अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में तथा तहसील पौड़ी में अग्निवीर की भर्ती हेतु विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने आए युवाओं को भड़काने तथा सरकारी कार्य में बाधा डाल रहा था, संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैl

उपजिलाधिकारी ने इस घटना के संबंध में विस्तृत रूप से बताया है कि अग्निवीर भर्ती हेतु लगभग 5000 से अधिक युवा तहसील में प्रमाण पत्र बनवाने आए थे तथा तहसील प्रशासन द्वारा प्रातः 9:00 बजे से रात के 1:30 बजे तक प्रमाण पत्रों की प्रिंटिंग और उनको तैयार करने का कार्य किया जा रहा था।

20 अगस्त 2022 को उपजिलाधिकारी अपने आवास पर रात 8 बजे जब जलपान करने गए थे तो इसी बीच नितिन बिष्ट नामक युवक जो अपने आपको एक पार्टी का युवा नेता बता रहा था तथा जो अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में स्वयं सम्मिलित नहीं हो रहा है बावजूद इसके तहसील परिसर के जनाधार कक्ष में आकर स्टाफ के साथ अभद्रता करने और प्रमाण पत्र बनवाने आए युवकों को भड़काने लगा तथा बहुत ही अपमानजनक तरीके से अग्निवीर भर्ती की आलोचना करने लगा।

इसी बीच उप जिलाअधिकारी स्वयं तहसील पहुंचे और संबंधित युवक को समझाने बुझाने लगे लेकिन संबंधित युवक द्वारा उप जिलाधिकारी के साथ भी अभद्रता की गई तथा उप जिलाधिकारी का हाथ पकड़कर धमकाने लगा कि देखता हूं कि कौन होता है 5:00 बजे बाद प्रमाण पत्र बनाने वाला।

इसी बीच उप जिलाधिकारी ने संबंधित युवक को तत्काल कानून एवं शांति व्यवस्था के भंग होने की आशंका के दृष्टिगत युवक को पकड़कर घटनास्थल से बाहर की ओर ले गए तत्पश्चात संबंधित युवक पर सरकारी कार्मिकों के साथ अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में युवकों को भड़काने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति सोशल मीडिया ट्विटर पर उक्त घटना के संबंध में आधी अधूरी वीडियो डालकर लोगों को गुमराह भी कर रहा है तथा उप जिलाधिकारी ने युवक द्वारा इस घटना के संबंध में फैलाई जा रही अफवाह का भी खंडन किया है।

Pls clik

Breaking-शिक्षकों के बम्पर प्रमोशन

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *