सायरा,ज्योति व पुष्पा की राज्य महिला आयोग में ताजपोशी

मुख्यमंत्री ने की राज्य महिला आयोग में तीन उपाध्यक्षों की नियुक्ति

नवरात्र पर महिलाओं का सरकार ने किया सम्मान

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। लंबे समय बाद एक बार फिर उत्त्तराखण्ड  में दायित्व दिए गए। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट तक जंग लड़ने वाली सायरा बानो को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। सायरा कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई थी। इसके अलावा ज्योति शाह व पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया। तीनों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
       मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का महिलाओं को यह नवरात्र का तोहफा माना जा रहा है।

Sayra tripple talak
सायरा बानो

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला सायराबानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम), रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के तीनों पद काफी समय से रिक्त चल रहे थे।
        मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष के रिक्त पदों का दायित्व सौंपे जाने से राज्य में महिलाओं से सम्बन्धित मामलों एवं समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *