रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जगत राम जोशी बने सदस्य
अविकल उत्त्तराखण्ड
देहरादून। उत्त्तराखण्ड शासन ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण एवं जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है।
![Sachivalay uttarakhand](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/12/img_20201203_2211412570766445569642882.jpg)
सचिव नितेश कुमार झा की ओर से जारी नियुक्ति संबंधी आदेश में उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में गिरधर सिंह धर्मशक्तू, जगपाल सिंह बिष्ट, रिटायर्ड डीआईजी जगतराम जोशी व राजकुमार सिंह राघव को सदस्य नियुक्त किया गया है। जबकि, जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण देहरादून में राजकिशोर सिंह फरस्वाण व सुनीलश्री पांथरी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कमला नेगी को जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण हल्द्वानी में सदस्य नियुक्त किय गया है।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245