एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित , 1750 नए पद स्वीकृत

ग्रेड पे की समस्या को लेकर आंदोलित पुलिस परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का रास्ता निकाला गया है। राज्य में एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।इनका ग्रेड पे 4200 होगा। बीते काफी समय से ग्रेड पे को लेकर आंदोलित पुलिस परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। grade पे

पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है।

पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।इनका ग्रेड पै 4200 होगा। uttarakhand police

मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।”

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *