Transfer- राज्य कर विभाग की जारी ट्रांसफर सूची पर लगी रोक, देखें सूची स्थगित आदेश

धारा 27 के तहत किये गए थे 30 कार्मिकों के ट्रांसफर. आफलाइन ट्रांसफर के लेकर संघ ने जताया था विरोध

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। राज्य कर विभाग में धारा 27 के तहत लिपिक संवर्ग समूह ग कार्मिकों की तबादला सूची स्थगित कर दी गयी। राज्य कर आयुक्त डॉ अहमद इकबाल ने 30 कार्मिकों की तबादला सूची पर गुरुवार को रोक लगा दी। इस आदेश के बाद विभाग में हलचल मची हुई है। और कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है।

यह तबादला सूची 18 अक्टूबर को अपर कर आयुक्त बृजवाल आईएस बृजवाल की ओर से जारी की गई थी। लेकिन कर आयुक्त अहमद इकबाल ने इस सूची को रोक दिया। बताया जाता है कि यह ट्रांसफर सूची आज ही जारी की गई थी। और कुछ ही घण्टे के अंदर सभी ट्रांसफर स्थगित कर दिए गए।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल इस महकमे के मंत्री हैं। और बीते चार साल से कर विभाग में हो रहे ऑनलाइन ट्रांसफर की जगह इस बार आफलाइन ट्रांसफर सूची बनने की खबर से विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।

संघ ने भी आफलाइन ट्रांसफर सूची का विरोध करते हुए शासन को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी में बेहतर कार्य करने पर राज्य कर विभाग को पुरुस्कार भी मिला था।

इससे पूर्व, शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की निकाय अधिकारियों की ट्रांसफर सूची भी निरस्त कर दी गयी थी। अग्रवाल ने जर्मनी दौरे से ठीक पूर्व निकाय के 72 कर्मियों का ट्रांसफर किया था। शोर मचने के बाद सीएम ने ट्रांसफर सूची पर रोक लगा दी थी।

ट्रांसफर सूची स्थगित आदेश

शासन के पत्र संख्या-67656/2022/04 (100)/XXVII (1)/2019, दिनांक 03.10.2022 जिसमें स्थानान्तरण अधिनियम की धारा-27 के अन्तर्गत गठित समिति द्वारा की गयी संस्तुति आदेश दिनांक 27.09.2022 के क्रम में विभागान्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों को तैनाती प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश संख्या-4335, 4336 एवं 4337 समृदिनांकित 18.10.2022 को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदशों तक स्थगित किया जाता है।

उक्त के अतिरिक्त मुख्यालय द्वारा निर्गत उपरोक्त आदेश दिनांक 18.10.2022 के कम में जोनल एवं संभागीय स्तर पर सम्बन्धित अपर आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर द्वारा निर्गत आदेशों को भी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

20/x/2 (डा० अहमद इकबाल), आयुक्त राज्य कर,उत्तराखण्ड ।

देखें ट्रांसफर सूची और स्थगित आदेश

Pls clik-राज्य कर विभाग से जुड़ी अन्य खबरें

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *