वंदना कटारिया-जमीं से आसमां तक

वंदना कटारियाः उत्तराखंड की बेटी पर हर किसी को फख्र
अर्जुन पुरस्कार विजेता हॉकी खिलाड़ी का आत्मविश्वास अब बहुत ऊंचा


विपिन बनियाल/अविकल उत्त्तराखण्ड


-उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया के संघर्ष की दास्तान लंबी है, लेकिन टोक्यों ओलपिंक में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह सफलता की राह पर आगे बढ़ चुकी है। हरिद्वार जिले की रहने वाली वंदना कटारिया पहली ऐसी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने ओलंपिक के किसी मैच में एक साथ तीन गोल विपक्षी पर दागे हैं। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें उस अर्जुन पुरस्कार का हकदार बना दिया, जिसे पाना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है।

देखें video

प्रेजीडेंट रामनाथ कोविंद से जिस वक्त वंदना कटारिया अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर रही थी, उस वक्त वह उत्तराखंड के गौरव को भी आगे बढ़ा रही थीं। वंदना कटारिया अपनी सफलता को इस वक्त जी रही हैें। कहती हैं कि लोग अब पहचाने लगे हैं। फोन पर वंदना कटारिया बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और कहीं इस बात का अहसास नहीं होने देती कि वह देश की इतनी बड़ी हॉकी खिलाड़ी बन चुकी हैं। ओलंपिक के अपने सफर से जुड़ी कई बातें वंदना कटारिया ने धुन पहाड़ की यू ट्यूब चैनल के लिए तैयार वीडियो में की है, जिसे आप देख सकते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार, विपिन बनियाल

Pls clik- कर्नल अमित बिष्ट को मिला तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड

जब छुआ आसमां- कर्नल अमित बिष्टः शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *