गणतंत्र दिवस – राजपथ पर उत्त्तराखण्ड की झांकी की रही धूम

राज्यपाल, मुख्य सचिव व डीएम ने किया झंडारोहण

राज्यपाल ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

अविकल उत्त्तराखण्ड



राजभवन देहरादून।

देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ संधु व विधानसभा परिसर में प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, अजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0, श्रीमती ममता बोहरा अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर को प्रदान किए गए।


मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, डी.जी.पी. श्री अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।
परेड ग्राउण्ड में पी.ए.सी. उत्तराखण्ड पुलिस, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया।

   राजभवन में ध्वजारोहण

  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की।
                                                                         

मुख्य सचिव ने किया झंडारोहण

देहरादून ।
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सचिवालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के लिखित संविधानों में सबसे बड़ा संविधान है, जिसमें दुनिया के सभी संविधानों के अच्छे बिंदुओं का समावेश किया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि ये एक चमत्कार ही है कि भारत के संविधान में दुनिया के सभी लिखित और बिना लिखे संविधानों की अच्छी बातों को जोड़कर यह संविधान बनाया गया है। ज्यादातर देशों में काफी हद तक जनसंख्या में समानता है, परंतु हमारे देश में गरीबी, जनसंख्या, निरक्षरता और भाषाई विभिन्नता होने के बावजूद, एक सफल लोकतांत्रिक देश के रूप में अस्तित्व बनाए रखना किसी चमत्कार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को बनाने और इसमें एक-एक शब्द को रखने या हटाए जाने पर कई कई दिन डिबेट हुई है।

मुख्य सचिव ने समानता पर बल देते हुए कहा कि सचिवालय के परिपेक्ष में समानता की प्रासंगिकता और ज्यादा हो जाती है। हमें इस बात पर फोकस करने की आवश्यकता है कि देश और प्रदेश के सबसे गरीब आदमी को न्याय मिल सके। दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब और आमजन अपनी समस्याओं को लेकर सचिवालय तक नहीं आ सकते। उनकी इन समस्याओं को हल करने के लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। इसके लिए ई-गवर्नेंस और ई-ऑफिस को पूर्ण रूप से इंप्लीमेंट करने की आवश्यकता है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब तबके को भी अपनी समस्याओं को सचिवालय, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में आसानी होगी। ई-ऑफिस के माध्यम से एक आम आदमी जो यहां तक नहीं पहुंच पाता कॉमन सर्विस सेंटर या अन्य ऑनलाइन साधनों के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकारी सिस्टम तक पहुंचा सकेगा और इसकी मॉनिटरिंग भी आसानी से हो सकेगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

डीएम डॉ आर राजेश कुमार ने कहा, संविधान गौमुख के समान


देहरादून । 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि भारत में 600 ईसा पूर्व से छोटे-छोटे राज्य होने के दस्तावेज है किन्तु 26 जनवरी 1950 को हमारे देश के संविधान को लागू किया गया है। हमारे देश का संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, नैतिक, मौलिक अधिकारों की जानकारी देता है साथ ही हमारा मार्गदर्शन भी करता है।


जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हमारी कार्य पालिका एवं न्याय पालिका भागीरथी एवं मंदाकिनी हैं तो हमारा संविधान गौमुख है। उन्होंने कहा माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने विभिन्न निर्णयों में देश के संविधान को सर्वोपरि है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की संस्थाएं मजबूत होंगी तो देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

उन्होंने सभी कार्मिकों से वे जिस भी विभाग, संस्थाओं में कार्य कर रहे हैं, वह कितना भी छोटा क्यों ना हो वहां पर पूर्ण सिद्धत एवं जिम्मेदारी से कार्य करते हुए उस संस्था को मजबूत बनाए तथा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए हमारे संविधान के निर्माताओं का सपना साकार करें।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के.के मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, संयुक्त मजिस्टेªट आकांशा सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट मायादत्त जोशी, डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र जुंवाठा जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्ति सहायक वीरेन्द्र सिंह, कलेक्टेªट के अधिकारीगण/कार्मिकों सहित कलेक्टेªट परिसर स्थित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pls clik

ज्योति को महिला कांग्रेस की कमान, ओमगोपाल कांग्रेस में शामिल

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *