सीमांत चमोली जिले में वाहन खाई में गिरा, 12 की मौत

सीएम धामी ने जताया दुख, बचाव कार्य जारी

प्रकाश कपरवान/अविकल उत्तराखण्ड

जोशीमठ। शुक्रवार को उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना में बारह लोगों की मौत हो गयी। इनमें दस पुरुष व दो महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन मे 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पल्ला जखोला जा रहा वाहन पल्ला अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ो मीटर गहरी खाई में जा गिरा।वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं, कुछ लोग वाहन के छत पर भी बैठे थे।


छत पर बैठे लोगों ने कूद कर जान बचा ली, लेकिन वाहन के अंदर बैठे सवारियों के बचने की संभावना ना के बराबर है ।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

दुर्घटना में मृत लोगों के नाम

दलीप सिंह (51) पुत्र धनसिंह, उछों ग्वाड़

सिताब सिंह (61) पुत्र धनसिंह, उछों ग्वाड़

सुबोध (27) पुत्र प्रेम सिंह, किमाणा, चालक

विक्रम सिंह (43) पुत्र मंगल सिंह, कलगोठ

कश्मीरा देवी (46) पत्नी जीतपाल, किमाणा

लक्ष्मण सिंह (37) पुत्र बचन सिंह, कलगोठ

ताजवर सिंह (46) पुत्र नैन सिंह, डुमक

राजेश्वरी (43) पत्नी ताजवर, डुमक

गजेंद्र सिंह (50) पुत्र शेर सिंह, जखोला

रणजीत सिंह (70) पुत्र अमर सिंह, पल्ला

गब्बर सिंह (70) पुत्र नैन सिंह, सुभाई

शिव सिंह (60) पुत्र मलक सिंह, कलगोठ

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *