शासन में फेरबदल, कई आईएएस व आईपीएस के दायित्व बदले

आईएएस राजेश कुमार को औद्योगिक व खनन की जिम्मेदारी

पौड़ी, टिहरी, यूएसनगर व नैनीताल को मिले नये एसएसपी

धामी सरकार ने 17 आईएएस, पीसीएस व सचिवालय संवर्ग के अधिकारियों के साथ 17 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले

अविकल थपलियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन ने 25 नवंबर को जारी दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेशों के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा और सचिवालय संवर्ग के 17 अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल में इन अधिकारियों के बदले विभाग

प्रमुख सचिव एल फैनई  को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलीप जावलकर से सचिव वित्त विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। डॉ. रणजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है। बृजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) तथा प्रबंध निदेशक-खनन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युगल किशोर पंत को सचिव तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी है। रंजना राजगुरु को सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिन्हा से विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व वापस लिया गया है।

रीना जोशी को अपर सचिव श्रम विभाग बनाया गया है। विनीत कुमार को अपर सचिव जलागम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के साथ पीडी जलागम के अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। मनुज गोयल को अपर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।

मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अभिनव शाह को अपर सचिव सहकारिता तथा निबंधक सहकारिता बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारी बी.आर. चलाल को निदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी की जिम्मेदारी दी गई है। इला गिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है। सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव से अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। एक अन्य सचिवालय सेवा अधिकारी महिमा रौंकली को अपर सचिव वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव

पुलिस विभाग में जारी तबादला आदेश के तहत मंजू नाथ टी.सी. को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर बनाया गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बेलचौड़ की जिम्मेदारी दी गई है।

मणिकांत मिश्रा को उधम सिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है, जबकि अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक चमोली नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी और अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है। विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

अजय गणपति कुमार को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। शहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस तथा जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *