अपूर्व जोशी को करणी पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सचिव और सनातन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए

उत्तराखंड में संगठन विस्तार की उम्मीद

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड के समाजसेवी अपूर्व जोशी को हाल ही में गठित अखंड करनी पार्टी और क्षत्रिय करणी सेना में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई दिल्ली में आयोजित दोनों संगठनों की कोर कमेटी की बैठक में अपूर्व जोशी को अखंड करनी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव तथा क्षत्रिय करणी सेना के सनातन प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


बैठक में अखंड करणी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संगीता सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक शक्तिपुत्र डॉ. अनिल कुमार सिंह “अनल” ने सनातन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने उन्हें दोनों पदों की शपथ दिलाकर कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान संगठन की गरिमा बनाए रखने, सामाजिक और राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
बैठक में कहा गया कि संगठन का प्रत्येक सदस्य सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन के पद अथवा पहचान पत्र का दुरुपयोग पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अपूर्व जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में अखंड करनी पार्टी और क्षत्रिय करणी सेना का विस्तार होगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।


डॉ. राज शेखावत ने अपने शुभकामना संदेश में अपूर्व जोशी को “सनातन और राजनीति का योद्धा” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, डॉ. संगीता सिंह और डॉ. अनिल कुमार सिंह “अनल” ने भी उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *