भाजपा विस चुनाव की तैयारी में जुटी, सरकार की उपलब्धियों के प्रचार पर जोर

252 मंडलों के 20 हजार कार्यकर्ताओं को करेगी ट्रेंड

28 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेंगे प्रशिक्षण शिविर

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड भाजपा 2022 के विधानसभा रण की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी नेता कील कांटे दुरस्त करने में जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश के 252 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग शुरू कर रही है। 28 अक्टूबर को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में करीब 20 हजार कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जाएंगे।

Uttarakhand bhajpa

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों, इतिहास के अलावा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग 12 नवम्बर तक चलेंगे। 28 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रातः 10.30 बजे हरिद्वार मध्य मंडल में तथा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में केदारनगर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग औपचारिक शुरुआत करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग दो चरणों 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तथा 6 नवम्बर से 12 नवंबर तक चलेगा। प्रथम चरण में 142 और द्वितीय चरण में 110 मंडलों में प्रशिक्षण होगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर प्रशिक्षण टोलियां गठित की गई हैं। साथ ही विषय प्रमुख बनाए गए हैं।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *