भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों की सह-संयोजक टीम का किया विस्तार

शिक्षक प्रकोष्ठ में अनु पंत को दी जिम्मेदारी

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की सह-संयोजक टीम का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने 14 सह-संयोजकों की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में साधना शर्मा को देहरादून महानगर, शिक्षक प्रकोष्ठ में अनु पंत को पौड़ी तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में अविनाश पोखरियाल को पौड़ी का दायित्व दिया गया है।
महिला/स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) प्रकोष्ठ में मोहिनी कनवाल को अल्मोड़ा और पलक ठाकुर को नैनीताल, जबकि लघु उद्योग प्रकोष्ठ में अजीत नेगी को देहरादून महानगर का सह-संयोजक बनाया गया है।
खेलकूद प्रकोष्ठ में विपिन उपाध्याय को पिथौरागढ़ तथा गोविंद सिंह बिष्ट को ऊधमसिंह नगर, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. विजय बडोनी को उत्तरकाशी का दायित्व सौंपा गया है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में ललित सिंह राणा को देहरादून ग्रामीण और धर्मेंद्र शर्मा को नैनीताल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में सोहन लाल खंडूड़ी को चमोली का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। आर्थिक प्रकोष्ठ में महेश गुप्ता को देहरादून महानगर तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ में अर्पित कुमार नौटियाल को पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अनु पंत उत्तराखंड में गुरुकुल व्यवस्था के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। वह कार्य आधारित शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा फीलगुड से जुड़े कार्यों में भी समय-समय पर योगदान दे रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने इस संबंध में सूची जारी की है। नए पदाधिकारियों से संबंधित प्रकोष्ठों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *