एक्शन- भाजपा राज में भाजपा विधायक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीएम धामी के कड़े रुख के बाद भाजपा विधायक जीना व अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

टेंडर को लेकर नगर निगम में किया था बवाल.नगर आयुक्त से हुई थी तू तू में मैं

झगड़े के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन चली गयी थी हड़ताल पर

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। सीएम धामी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नगर बिगम दून में हुए घपले में निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश देते हुए आयुक्त गढ़वाल को सौंपी जांच के बाद भाजपा विधायक महेश जीना समेत चार  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पांच मार्च को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर मुकदमा दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव की तैयरियों के बीच भाजपा विधायक जीना के नगर निगम में किये गए हंगामे केबाद भाजपा को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा ।कांग्रेस ने भी इस प्रकरण को लपकते हुए भाजपा को निशाने पर लिया था।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 109/ 24 धारा 147 /186/ 504 /506 ipc बनाम महेश जीना आदि पंजीकृत किया गया।

नगर निगम के नगर आयुक्त और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक सहित चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती ने बताया कि मंगलवार को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना अपने साथियों के साथ नगर निगम पहुंचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा तथा अंकुश सोनी के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।इसके बाद विधायक महेश जीना नगर आयुक्त गौरव कुमार के कमरे में दाखिल और उन्हें भी गंदी-गंदी गलियां दी।

घटना से आक्रोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघो ने हड़ताल कर दी, जिस कारण शहर में सफाई व स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था चरमरा गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।भाजपा विधायक महेश जीना संभवतः अपने किसी परिचित के टेंडर को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे।

कहा जा रहा है कि यह टेंडर निरस्त कर दिया गया है। इससे खिन्न भाजपा विधायक पहले स्वास्थ्य अनुभाग में हेड क्लर्क पवन थापा के पास पहुंचे। वाजिब जानकारी न मिलने के बाद वह धड़धड़ाते हुए आइएएस अधिकारी नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय में घुस गए। जिसके बाद तनातनी और असहज करने वाले माहौल और भाषा का यह वीडियो बाहर आ गया। इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है।

उधर, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आज बुधवार 6 मार्च को यशपाल सिंह सचिव नगर निगम वाहन चालक संघ द्वारा विधायक सल्ट महेश सिंह जीना व
अन्य व्यक्तियों द्वारा 5 मार्च को नगर निगम देहरादून के कर्मचारियों व वरिष्ठ अधिकारियों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई  थी। इस तहरीर का संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

First Information contents (प्रथम सूचना तथ्य):
I.I.F.-I (एकीकृत जाँच फार्म-1)
नकल तहरीर हिन्दी टाईप शुदा वादी संघे शक्ति कलयुगे (ट्रेड यूनियन एक्ट नं0 16, पंजीकृत-5, दिनांक 19.09.2001) नगर निकाय कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड (उत्तराखण्ड में कार्यरत निकाय कर्मियों का प्रतिनिध संगठन) राजधानी/प्रधान कार्यालय नगर निगम देहरादून। ई-मेलः nagarnikavkaramcharimahasangh @ gmail.com नाम बहादुर अध्यक्ष, 9412381962, सत्येन्द्र कुमार महामंत्री 6396227867 पत्रांक 125/न0नि0/दे०दून, दिनांक 06,03,24 सेवा में, थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहरादून। विषय – सल्ट विधायक महेश सिंह जीना एवं अन्य 04 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के सम्बन्ध में। महोदय, उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि सल्ट विधायक श्री महेश सिंह जीना द्वारा दिनाँक 05.03.2024 को अपरान्ह 3.30 बजे अपने 04 व्यक्तियों के साथ नगर निगम में पहुँचकर वरिष्ठ लिपिक श्री पवन थापा (विश्लाग कर्मचारी) तथा कंलटैन्ट श्री अंकुश सोनी के साथ गाली-गलोच, जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसकी सूचना नगर आयुक्त महोदय को देने पर उक्त विधायक द्वारा नगर आयुक्त महोदय के साथ भी कक्ष में उपस्थित कई अधिकारियों / कर्मचारियों के समक्ष गाली-गलोच, माँ-बहन/बाप की गाली दी गयी, जिसका उल्लेख शहर के समस्त समाचार पत्रों, टी०वी० चौनलो एवं न्यूज पोर्टलों पर प्रसारित हो रहा है। उक्त घटना से आकोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघों द्वारा हडताल कर दी गयी है, जिस कारण शहरी सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था पथ-प्रकाश व्यवस्था ठप हो गयी है। उक्त समस्त अव्यवस्था सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ के गाली-गलोच जान से मारने की धमकी के लिए उक्त विधायक एवं उनके साथ आये 4 व्यक्ति पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। अतः तीनों संघों द्वारा आपसे अनुरोध है कि सल्ट विधायक श्री महेश सिंह जीना एवं उनके साथ आये अन्य 04 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते तत्काल गिरफ्तार किया जाये। इस सम्बन्ध में कर्मचारियों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र भी संलग्न है। भवदीय, sd अंग्रेजी अपठित (नाम बहादूर) अध्यक्ष, sd अंग्रेजी अपठित (सतेन्द्र कुमार) सचिव नगर निगम कर्मचारी संघ, sd अंग्रेजी अपठित (राजेश कुमार) अध्यक्ष, sd अंग्रेजी अपठित (धीरज भारती) सचिव नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ, sd अंग्रेजी अपठित (स्वर्ण सिंह पंवार) sd अंग्रेजी अपठित (यशपाल सिंह) सचिव, नगर निगम वाहन चालक संघ। नोट- मैं म0कॉ0 978 ना०पु० शशि तिवारी प्रमाणित करती हूँ कि नकल तहरीर शब्द व शब्द टाईप किया गया है।
म0कॉ0 978 शशि तिवारी
कोतवाली नगर, देहरादून
दिनांक 06.03.24

Pls clik-क्या था मामला,देखें

टेंडर के खेल में उलझे भाजपा विधायक, नगर आयुक्त कार्यालय में किया जमकर हंगामा

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *