टिहरी जिले के तिवाड़गांव के होमस्टे में रात बिताएंगे मुख्यमंत्री धामी


सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी को मिली हॉकी किट व खेल सामग्री

अविकल उत्तराखण्ड

नई टिहरी। दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद ‘कुटुंब होमस्टे’ में रात बिताएंगे।

शनिवार की रात सीएम धामी थौलधार विकासखंड के ग्राम तिवाड़गांव में श्रीमती ममता पंवार के ‘ कुटुंब होमस्टे’ पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी का गांव में स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम वासियों का हाल-चाल जाना एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न होमस्टे की सराहना की।

इससे पूर्व भी सीएम धामी पौड़ी जिले के एक होमस्टे में रात हित चुके हैं। पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड में होमस्टे को बढ़ावा दे रही है।


सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी को मिली हॉकी किट व खेल सामग्री

सीएम की पहल पर मेसर्स बहल पेपर मिल लिमिटेड द्वारा सीएसआर में की गईं सहायता

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान हैं बॉबी सिंह धामी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी को मेसर्स बहल पेपर मिल लिमिटेड ने हॉकी किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को स्पॉनसर किया है। धनराशि रू 6.6 लाख उपलब्ध कराये गये हैं। खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुये मेसर्स बहल पेपर मिल लिमिटेड को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किये गये इस प्रयास से खिलाड़ियों के मनोबल के साथ-साथ उनके खेल कौशल को भी सकारात्मक दिशा मिलती है। बॉबी सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बहल पेपर मिल लिमिटेड और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया गया है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *