भारत- चीन युद्ध के योद्धा के निधन पर सीएम ने परिजनों को दी सांत्वना

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भारत-चीन के बीच 1962 में हुई जंग में 6 माह तक चीन में युद्धबंदी रहे बलवंत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर सीएम धामी ने दुख व्यक्त किया। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में वह 6 महीने तक चीन में युद्ध बंदी रहे थे। रिटायर होने के बाद बलवंत सिंह बिष्ट चमोली जिले के दूरस्थ गांव घेस के प्रधान भी रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उनके सिद्ध विहार, लोअर नत्थनपुर स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धौर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
बलवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह बिष्ट के पिता है। शनिवार को स्वर्गीय बलवंत सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया।

विभिन्न पत्रकार व सामाजिक संगठनों ने बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *