सीएम धामी ने असम में सुशासन और विकास की जताई उम्मीद

असम में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण, समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अविकल उत्तराखण्ड

गुवाहाटी। असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के बाद आयोजित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा एवं उनकी मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *